1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. PNB में पैसा जमा कराने पर मिलेगा SBI से ज्यादा ब्याज, बैंक ने बढ़ा दी दरें

PNB में पैसा जमा कराने पर मिलेगा SBI से ज्यादा ब्याज, बैंक ने बढ़ा दी दरें

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Dec 31, 2017 10:59 am IST,  Updated : Dec 31, 2017 10:59 am IST

बैंक के अनुसार, एक करोड़ रुपये तक की राशि के लिए 7-29 दिन की जमा पर ब्याज दर चार प्रतिशत से बढ़ाकर 5.25 प्रतिशत कर दिया गया है

PNB- India TV Hindi
PNB hikes interst rates on deposit from New Year

नई दिल्ली। सार्वजनिकक्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक ने शनिवार को विभिन्न मियाद की 10 करोड़ रुपये तक की जमाओं पर ब्याज दरों में 1.25 प्रतिशत तक वृद्धि करने की घोषणा की। ये दरें पहली जनवरी से लागू होंगी। बैंक के अनुसार, एक करोड़ रुपये तक की राशि के लिए 7-29 दिन की जमा पर ब्याज दर चार प्रतिशत से बढ़ाकर 5.25 प्रतिशत कर दिया गया है। इसी तरह 30-45 दिन की जमा पर ब्याज दर 4.50 से बढ़ाकर 5.25 प्रतिशत कर दी गयी है। 46-90 दिन की जमा पर ब्याज दर 6.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा जो पहले 5.50 प्रतिशत थी। 91-179 दिन की जमा पर दर छह से बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत कर दी गयी है। 

बैंक एक से दस करोड़ रुपये तक की बड़ी राशि की 7-45 दिन की मियाद वाली जमा पर अब चार की जगह 4.8 प्रतिशत ब्याज देगा। इसी तरह 46-179 दिन की जमा पर चार की जगह 4.9 प्रतिशत, 180-344 दिन की जमा पर 4.25 की जगह पांच प्रतिशत ब्याज मिलेगा। एक साल की अवधि वाले जमा पर ब्याज दर पांच से बढ़ाकर 5.7 प्रतिशत, एक से तीन साल के लिए पांच से बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत तथा तीन से 10 साल की अवधि के लिए ब्याज दर पांच से बढ़ाकर 5.25 प्रतिशत कर दी गयी है। 

PNB की तरफ से जमा पर दिए जाने वाले ब्याज की तुलना अगर SBI की तरफ से दिए जाने वाले ब्याज से की जाए तो PNB में नए साल से पैसा जमा कराने पर अब ज्यादा ब्याज मिलेगा।  1 करोड़ रुपए तक के जमा पर तो SBI भी PNB की तरह ही ब्याज दे रहा है, यानि 7-45 दिन की जमा योजनाओं पर SBI की तरफ से 5.25 प्रतिशत और 46 दिन से लेकर 2 साल से कम तक की जमा योजनाओं पर 6.25 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। 

लेकिन 1 करोड़ रुपए से लेकर 10 करोड़ रुपए तक की कम अवधि वाली जमा योजनाओं पर SBI के मुकाबले PNB में ज्यादा ब्याज है। 1 करोड़ रुपए से 10 करोड़ रुपए तक की राशी की 7-45 दिन के जमा पर SBI 4.75 प्रतिशत, 46 दिन से 210 दिन की जमा योजनाओं पर 4.85 प्रतिशत, 211 दिन से 1 साल तक की योजनाओं पर 5 प्रतिशत और 1 साल से लेकर 3 साल तक की जमा योजनाओं पर 5.25 प्रतिशत ब्याज देता है। यानि नए साल के दौरान अगर आप अपनी 1 करोड़ रुपए से 10 करोड़ रुपए की राशि को बैंक की किसी जमा योजना में लगाते हैं तो आपको SBI के मुकाबले PNB में ज्यादा ब्याज मिलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा