1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों के लिए पेश किया ई कार्ड! आपको फ्री में मिलेंगे ये सभी सुविधाएं

पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों के लिए पेश किया ई कार्ड! आपको फ्री में मिलेंगे ये सभी सुविधाएं

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 29, 2021 03:24 pm IST,  Updated : May 29, 2021 03:25 pm IST

देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB-Punjab National Bank) ने भी अपने ग्राहकों के लिए ई कार्ड पेश किया है।

पंजाब नेशनल बैंक ने...- India TV Hindi
पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों के लिए पेश किया ई कार्ड! आपको फ्री में मिलेंगे ये सभी सुविधाएं  Image Source : PNB

देश की बैंकिंग प्रणाली तेजी से आधुनिक होती जा रही है। एटीएम कार्ड आने के बाद से आपको बैंक जाने का झंझट तो पहले ही खत्म हो गया था। वहीं अब आपके लिए कार्ड को हर वक्त कैरी करने की जरूरत भी खत्म हो गई है। देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB-Punjab National Bank) ने भी अपने ग्राहकों के लिए ई कार्ड पेश किया है। यह एक डिजिटल कार्ड है, जो कि ठीक फिजिकल कार्ड की तरह ही काम करता है। आप किसी दुकान से शॉपिंग करते वक्त या ईकॉमर्स साइट से पर्चेजिंग करते वक्त आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ठीक वैसे ही काम करेगा जैसे फिजिकल कार्ड करता है। 

पीएनबी ने इसके संबंध में अपनी वेबसाइट पर जानकारी प्रकाशित की है। इसके अनुसार यह सुविधा पीएनबी की मोबाइल एप जिनी Genie के माध्यम से उपलब्ध है। इसकी मदद से आप पीएनबी ई-कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए पीएनबी के मौजूदा कस्टमर को अपनी PNB Genie ऐप को अपडेट करना जरूरी है। ये ऐप ग्राहकों को इंटरनेशनल और घरेलू इस्तेमाल के लिए ई-कार्ड एक्टिवेशन की सुविधा देती है। साथ ही, यह एटीएम, ई-कॉमर्स, पीओएस और कॉन्टेक्टलेस पेमेंट्स के लिए ट्रांजेक्शन लिमिट तय करने की सुविधा देती है। 

पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों के लिए पेश किया ई कार्ड! आपको फ्री में मिलेंगे ये सभी सुविधाएं
Image Source : PNBपंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों के लिए पेश किया ई कार्ड! आपको फ्री में मिलेंगे ये सभी सुविधाएं 

क्या है ई-कार्ड 

यह एक वर्चुअल कार्ड है। इसके जरिए ई-कॉमर्स लेन-देन (ऑन-लाइन) के लिए बैंक इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के जरिए बनाया जाता है। ये एक या दो दिन तक की मान्य होता है। इसे कभी भी तैयार किया जा सकता है। PNB की की ई-कार्ड सेवा पूरी तरह से मुफ्त है। यह सेफ है क्योंकि इनकी सूचना मर्चेन्‍ट के पास नहीं दी जाती है। कार्ड 48 घंटों या फिर लेन-देन की समाप्‍ति तक के लिए (दोनों में जो भी पूर्व हो) ही मान्‍य रहता है। यह कार्ड आपके इंटरनेट बैंकिंग से जुड़े खातों से लेन-देन की सुविधा देता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

PNB