1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. PNB Fraud: नीरव मोदी के पिता और बहन को ED ने जारी किया समन, 15 दिनों के भीतर पेश होने को कहा

PNB Fraud: नीरव मोदी के पिता और बहन को ED ने जारी किया समन, 15 दिनों के भीतर पेश होने को कहा

 Edited By: Manish Mishra
 Published : May 19, 2018 12:16 pm IST,  Updated : May 19, 2018 01:39 pm IST

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले में भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के पिता दीपक मोदी, बहन पूर्वी मेहता और उसके पति मयंक मेहता को बयान दर्ज कराने लिए समन जारी किया है।

PNB scam ED issues summons to Nirav Modi's father and sister- India TV Hindi
PNB scam ED issues summons to Nirav Modi's father and sister

नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले में भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के पिता दीपक मोदी, बहन पूर्वी मेहता और उसके पति मयंक मेहता को बयान दर्ज कराने लिए समन जारी किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। यह धोखाधड़ी 2011-17 के बीच अवैध रूप से लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LoU) और फॉरेन लेटर्स ऑफ क्रेडिट (LFC) के जरिए की गई।

दीपक, पूर्वी और मयंक को ईडी के मुंबई मुख्यालय में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। एजेंसी मुंबई में विशेष धनशोधक रोकथाम अधिनियम (PMLA) अदालत में संभवत: अगले हफ्ते तक आरोपपत्र दाखिल करने की प्रक्रिया में है।

ईडी के जांचकर्ताओं ने कहा कि नीरव मोदी के संबंधियों को इस माह की शुरुआत में समन भेजा गया था और इस मामले में 15 दिनों के अंदर एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था।

ईडी के एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि अगर ये तीनों पहले समन पर कोई जवाब नहीं देते हैं तो इनके खिलाफ दूसरा नोटिस जारी किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा