1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लॉकडाउन के बाद उड़ानों में चालक दल के सदस्य पहनेंगे पीपीई और मास्क

लॉकडाउन के बाद उड़ानों में चालक दल के सदस्य पहनेंगे पीपीई और मास्क

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 15, 2020 08:34 am IST,  Updated : May 15, 2020 08:34 am IST

भारत में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन है और सभी वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन बंद है। 

Post-lockdown flights, Cabin crew, gown, mask- India TV Hindi
Post-lockdown flights: Cabin crew attire to have face shield, gown and mask Image Source : AP

नयी दिल्ली। देश में लॉकडाउन के बाद वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन फिर शुरू होने पर चालक दल के सदस्यों की पोशाक में बदलाव होगा और वे गाउन, मास्क जैसे व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) पहनेंगे। भारत में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन है और सभी वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन बंद है। 

उद्योग के सूत्रों ने बताया कि इंडिगो, एअर इंडिया, विस्तार और एयर एशिया जैसी एयरलाइनों ने चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा के लिए उनकी नई पोशाक का निर्णय किया है, क्योंकि वे उड़ान के दौरान मुसाफिरों के करीबी संपर्क में आते हैं। फिलीपीन एयर एशिया ने 27 अप्रैल को अपने चालक दल के सदस्यों के लिए जिस पोशाक का अनावरण किया था, यह उसी तरह की होगी। इस लाल रंग के पूरे शरीर को ढकने वाले सूट में एक फेस शील्ड (चेहरे पर लगाने वाला शीशा) और एक मास्क होगा। 

सूत्र ने बताया कि एयर एशिया इंडिया के चालक दल के सदस्यों के लिए पीपीई पोशाक में फेस शील्ड, मास्क, गाउन, एप्रन और दस्ताने होंगे, जबकि विस्तारा के चालक दल के सदस्यों के लिए लैप गाउन, मास्क और फेस शील्ड होगा। अन्य एयरलाइनों की पोशाक भी कुछ इसी तरह की होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा