1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रेलवे कारोबारियों के लिए चलाएगी AC डबल-डैकर ट्रेन, एक रात में पूरा होगा सफर

रेलवे कारोबारियों के लिए चलाएगी AC डबल-डैकर ट्रेन, एक रात में पूरा होगा सफर

 Published : Jun 06, 2017 09:06 pm IST,  Updated : Jun 06, 2017 09:52 pm IST

रेलवे जल्‍द ही एक एसी डबल-डैकर ट्रेन शुरू करने जा रही है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन खासतौर पर कारोबारियों को ध्‍यान में रखते हुए शुरू की जा रही है।

रेलवे कारोबारियों के लिए चलाएगी AC डबल-डैकर ट्रेन, एक रात में पूरा होगा सफर- India TV Hindi
रेलवे कारोबारियों के लिए चलाएगी AC डबल-डैकर ट्रेन, एक रात में पूरा होगा सफर

नई दिल्‍ली। भारतीय रेलवे जल्‍द ही एक नई एसी डबल-डैकर ट्रेन शुरू करने जा रही है। सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन खासतौर पर कारोबारियों को ध्‍यान में रखते हुए शुरू की जा रही है। इसकी खास बात यह है कि ये एक ओवरनाइट डबल-डैकर ट्रेन होगी। यह सर्विस ऐसे दो शहरों के बीच शुरू की जाएगी, जिनके बीच की दूरी एक रात भर की है।

इस दौरान उन्‍होंने रेलवे की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए की जा रही कोशिशों के अलावा रेलवे के बुनियादी ढांचे में काफी काम किए जाने की जरुरत पर बल दिया। उन्‍होंने कहा कि रेलवे आधुनिक इंफॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी का इस्‍तेमाल कर यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान उन्‍होंने माल परिवहन के लिए फ्रेट कॉरिडोर की जानकारी भी दी। प्रभु ने कहा कि इस काम में तेजी से प्रगति हुई है और इसके 2019 तक परिचालन में आने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा