1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मौसम: पंजाब, हरियाणा में भारी बरसात की चेतावनी, दिल्ली में भी बरसात संभव, शीत लहर मुमकिन

मौसम: पंजाब, हरियाणा में भारी बरसात की चेतावनी, दिल्ली में भी बरसात संभव, शीत लहर मुमकिन

 Reported By: Mohit Kumar
 Published : Dec 10, 2017 03:53 pm IST,  Updated : Dec 10, 2017 03:53 pm IST

कई जगहों पर ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में भी कुछएक जगहों पर बरसात होने की संभावना है

Winter Weather- India TV Hindi
Heavy rain or snow at Himachal and Heavy rain at Punjab, Haryana Image Source : WINTER WEATHER

नई दिल्ली। लंबे समय से बारिश की आस लगाए पंजाब और हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार 11 दिसंबर को को इन राज्यों में कुछएक जगहों पर भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को पंजाब के साथ हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछएक जगहों पर भारी बरसात हो सकती है। कई जगहों पर ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में भी कुछएक जगहों पर बरसात होने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फवारी

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को हिमाचल प्रदेश, जम्मु-कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फवारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है, कई जगहों पर ओले गिरने की चेतावनी भी है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी हिमाचल प्रदेश और जम्मु-कश्मीर में कुछएक जगहों पर भारी बरसात या ओले गिर सकते हैं।

राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 11 दिसंबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कई जगहों पर बरसात हो सकती है, इसके अलावा 11 और 12 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछएक जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार लगाए जा रहे हैं।

रबी बुआई को होगा फायदा

पूरे उत्तर भारत में इस समय रबी फसलों यानि गेहूं, चना और सरसों की खेती जोरों पर चल रही है, ऐसे समय में अगर बरसात हो जाती है तो इन सभी फसलों की खेती को बढ़ाने में मदद मिलेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा