1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पंजाब एवं महाराष्ट्र बैंक के ग्राहकों को राहत, RBI ने पैसा निकालने की लिमिट बढ़ाकर 25000 रुपए की

पंजाब एवं महाराष्ट्र बैंक के ग्राहकों को राहत, RBI ने पैसा निकालने की लिमिट बढ़ाकर 25000 रुपए की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2019 09:03 pm IST,  Updated : Oct 03, 2019 09:03 pm IST

पंजाब एवं महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक के ग्राहकों के लिए पैसा निकालने की लिमिट को 10000 रुपए से बढ़ाकर 25000 रुपए कर दिया है।

RBI increases withdrawal limit for PMC depositors to Rs 25000 - India TV Hindi
RBI increases withdrawal limit for PMC depositors to Rs 25000 

मुंबई। पंजाब एवं महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक के ग्राहकों के लिए पैसा निकालने की लिमिट को 10000 रुपए से बढ़ाकर 25000 रुपए कर दिया है। यानि बैंक के ग्राहक बैंक में जमा अपनी कुल जमा पूंजी में से फिलहाल के लिए 25000 रुपए तक निकाल सकेंगे। इस छूट के बाद अब बैंक के लगभग 70 प्रतिशत ग्राहक अपनी पूरी पूंजी बैंक से निकाल सकेंगे। 

RBI की तरफ से कहा गया है रिजर्व बैंक PMC बैंक की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और बैंक में पैसा जमा करवाने वाले हितों को ध्यान में रखते हुए आगे भी कदम उठाए जाएंगे। RBI ने इस मामले में 3 सदस्यीय कमेटी का गठन करने का भी  फैसला किया है। 

RBI increases withdrawal limit for PMC depositors to Rs 25000
Image Source : RBIRBI increases withdrawal limit for PMC depositors to Rs 25000 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा