1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोरोना संकट के बीच RBI की लोगों को सलाह, स्वच्छ रहें और डिजिटल अपनाएं

कोरोना संकट के बीच RBI की लोगों को सलाह, स्वच्छ रहें और डिजिटल अपनाएं

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 27, 2020 04:14 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 04:14 pm IST

RBI गवर्नर ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में भी वो आशावान हैं।

RBI- India TV Hindi
RBI

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को सभी से लेनदेन में डिजिटल तौर तरीकों को बढ़ावा दिये जाने पर जोर दिया। उनकी यह टिप्पणी कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए किये जा रहे उपायों के लिहाज से काफी अहम है। वर्तमान में पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संकट से जूझ रही है। दुनियाभर में इससे मरने वालों का आंकड़ा 24,000 के पार पहुंच चुका है। इतना ही नहीं देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 17 हो चुकी जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 700 का आंकड़ा पार कर चुकी है।

 

रिजर्व बैंक की ओर से व्यवस्था में नकदी बनाए रखने के लिए रेपो, सीआरआर में कटौती सहित कई उपायों की घोषणा के दौरान दास ने कहा कि कोरोना वायरस का संकट हमारे सामने है, लेकिन यह भी बीत जाएगा। हमें सावधानी बरतने की जरूरत है और सभी एहतियाती कदम उठाने हैं। मैं यह आपकी समझ पर छोड़ता हूं। साफ रहिए, सुरक्षित रहिए और डिजिटल अपनाइए। उन्होंने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में भी वह आशावान बने हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा