1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. RCOM को मिली अपने एसेट्स रिलायंस जियो को बेचने की अनुमति, कुछ और प्रॉपर्टीज भी बेचेगी कंपनी

RCOM को मिली अपने एसेट्स रिलायंस जियो को बेचने की अनुमति, कुछ और प्रॉपर्टीज भी बेचेगी कंपनी

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Mar 22, 2018 08:48 am IST,  Updated : Mar 22, 2018 08:48 am IST

कर्ज से दबी दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) को अपनी कुछ परिसंपत्तियां रिलायंस जियो इंफोकॉम को बेचने की अनुमति मिल गई है। उसे यह अनुमति उसके बॉन्‍ड धारकों से मिली है।

RCOM- India TV Hindi
RCOM

नई दिल्ली कर्ज से दबी दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) को अपनी कुछ परिसंपत्तियां रिलायंस जियो इंफोकॉम को बेचने की अनुमति मिल गई है। उसे यह अनुमति उसके बॉन्‍ड धारकों से मिली है। इसके अलावा कंपनी को अपनी कुछ रियल एस्टेट परिसंपत्तियां के मौद्रीकरण की भी मंजूरी मिल गई है।

एक विज्ञप्ति में RCOM ने कहा है कि कंपनी के 30 करोड़ डॉलर के बॉन्‍ड धारकों ने लंदन में 20 मार्च 2018 को भारी बहुमत से रिलायंस जियों इंफोकॉम लिमिटेड को संपत्तियों की बिक्री को मंजूरी दे दी है। साथ ही कुछ अन्य रियल एस्टेट के मौद्रीकरण को भी मंजूरी दे दी है।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2017 में मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जियो ने रिलायंस कम्‍युनिकेशंस के स्पेक्ट्रम, मोबाइल टावर और आप्टिकल फाइबर नेटवर्क सहित मोबाइल कारोबार के अधिग्रहण के बड़े सौदे की घोषणा की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा