1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. RIL का मार्केट कैप 8 लाख करोड़ रुपए के पार, यह मुकाम हासिल करने वाली बनी देश की पहली कंपनी

RIL का मार्केट कैप 8 लाख करोड़ रुपए के पार, यह मुकाम हासिल करने वाली बनी देश की पहली कंपनी

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 23, 2018 01:44 pm IST,  Updated : Aug 23, 2018 02:04 pm IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने नया कीर्तिमान बनाया है। गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्री का कुल बाजार मूल्य 8 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया है

Reliance Industries Market Cap surpasses Rs 8 trillion - India TV Hindi
Reliance Industries Market Cap surpasses Rs 8 trillion 

नई दिल्ली। देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने नया कीर्तिमान बनाया है। गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्री का कुल बाजार मूल्य 8 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया है और इस आंकड़े को पार करने वाली यह देश की पहली कंपनी है। आजतक देश में किसी भी कंपनी का बाजार मूल्य 8 लाख करोड़ रुपए तक नहीं गया है।

इस वजह से हासिल किया यह मुकाम

गुरुवार को शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में आई तेजी की वजह से कंपनी ने यह कीर्तिमान बनाया है। कंपनी के शेयर ने जैसे ही 1262 रुपए की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ वैसे ही कंपनी का बाजार मूल्य बढ़कर 8 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 5000 से ज्यादा कंपनियां लिस्ट हैं और उन सबका कुल बाजार मूल्य लगभग 157 लाख करोड़ रुपए है, इस 157 लाख करोड़ रुपए में से अकेली रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार मूल्य 8 लाख करोड़ रुपए है।

ये हैं देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियां

रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद दूसरे नंबर पर टाटा ग्रुप की कंपनी TCS है जिसका बाजार मूल्य लगभग 7.78 लाख करोड़ रुपए हो गया है। तीसरे नंबर पर 5.69 लाख करोड़ रुपए के बाजार मूल्य के साथ HDFC बैंक है और चौथे पर 3.82 लाख करोड़ रुपए बाजार मूल्य के साथ हिंदुस्तान यूनिलीवर है। पांचवां नंबर ITC का है जिसका बाजार मूल्य 3.79 लाख करोड़ रुपए है और छठे पर 3.23 लाख करोड़ रुपए बाजार मूल्य के साथ हाउसिंग डेवेल्पमेंट फाइनेंस कार्पोरेशन है। सातवें पर 3.04 लाख करोड़ रुपए के साथ इंफोसिस, आठवें पर 2.77 लाख करोड़ के साथ मारुति, नौवें पर 2.69 लाख करोड़ रुपए के साथ एसबीआई और 10वें पर 2.36 लाख करोड़ रुपए के साथ कोटक महिंद्रा बैंक है।

भारत के शेयर बाजार में लिस्ट कंपनियों की तुलना अगर पाकिस्तान के शेयर बाजार से की जाए तो पाकिस्तान बहुत पीछे है, पाकिस्तान के शेयर बाजार में लगभग 560 कंपनियां लिस्ट हैं और उनका कुल  बाजार मुलाय 70 अरब डॉलर भी नहीं है जबकि अकेली रिलायंस इंडस्ट्री का बाजार मूल्य 8 लाख करोड़ रुपए यानि 116 अरब डॉलर है, वहीं टीसीएस का बाजार मूल्य भी 110 अरब डॉलर से ज्यादा है। यानि अकेली रिलायंस या टीसीएस ही पाकिस्तानी शेयर बाजार में लिस्ट कंपनियों का डेढ़ गुना से ज्यादा खरीद सकती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा