1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. केरल की मदद के लिए आगे आया रिलायंस फाउंडेशन, 50 करोड़ की राहत सामग्री के अलावा किए 21 करोड़ रुपए दान

केरल की मदद के लिए आगे आया रिलायंस फाउंडेशन, 50 करोड़ की राहत सामग्री के अलावा किए 21 करोड़ रुपए दान

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 22, 2018 09:09 am IST,  Updated : Aug 22, 2018 10:46 am IST

रिलायंस फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केरल मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 21 करोड़ रुपए का दान दिया है

Reliance Foundation donates Rs 21 crore to Kerala CM’s Relief Fund - India TV Hindi
Reliance Foundation donates Rs 21 crore to Kerala CM’s Relief Fund 

नई दिल्ली। केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री ने बड़ा कदम उठाया है। रिलायंस इंडस्ट्री के लोकहितैषी काम को देखने वाली संस्था रिलायंस फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केरल मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 21 करोड़ रुपए का दान दिया है और साथ में रिलायंस रिटेल के जरिए लगभग 50 करोड़ रुपए की अतीरिक्त मदद की है। मंगलवार को रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से यह जानकारी दी गई है।

14 अगस्त से जुटी है रिलायंस फाउंडेशन 

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा कि केरल में इस आपदा के समय उनकी संस्था केरल की जनता के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से कहा गया है कि उनकी टीम 14 अगस्त से ही केरल में बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में बचाव और राहत कार्यों में जुटी हुई है।

रिलायंस रिटेल के जरिए 50 करोड़ की मदद

रिलायंस रिटेल के जरिए सरकार की तरफ से चलाए जा रहे करीब 160 राहत कैंपों में तैयार खाना, ग्लूकोज और सैनेटरी नैपकिन की सप्लाई की जा रही है। इन राहत कैंपों में करीब 50 हजार लोगों कौ आश्रय दिया गया है। इतना ही नहीं, महाराष्ट्र सरकार को करीब 2.6 टन राहत सामग्री सौंपी गई है जिसे हवाई रास्ते से केरल पहुंचाया जाएगा। करीब 7.5 लाख कपड़े, 1.5 लाख जूतों के जोड़े और ग्रोसरी का सूखा सामान केरल में बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। रिलायंस रिटेल के जरिए जो मदद पहुंचाई जा रही है उसकी कीमत लगभग 50 करोड़ रुपए है।

मेडिकल सहायता और इंफ्रस्ट्रक्चर खड़ा करने में भी मदद

रिलायंस फाउंडेशन के मुताबिक इन सबके अलावा उनकी संस्था बाढ़ प्रभावित इलाकों में मेडिकल सहायता भी पहुंचा रही है, इंफ्रास्ट्रक्चर को दोबारा तैयार करने में मदद कर रही है, रिलायंस जियो और नेटवर्क 18 के जरिए भी लोगों की मदद की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा