श्रीनगर: जम्मू एंड कश्मीर बैंक के कर्मचारी बाढ़ की तबाही से जूझ रहे केरल के लोगों की मदद के लिए 11 करोड़ रुपये देंगे। बैंक के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी दी।
Related Stories
अधिकतर कर्मचारियों ने अपने छह दिन का वेतन केरल के राहत कोष में दिया है जबकि शीर्ष कार्यकारियों ने कम से कम दो महीने का वेतन कोष में दिया है। राज्य के अग्रणी बैंक के एक प्रवक्ता ने बताया कि बैंक के कर्मचारियों ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये अपने छह दिन का वेतन देने का फैसला किया है।
बैंक के अध्यक्ष एवं सीईओ परवेज अहमद अपने दो महीने का वेतन का योगदान करेंगे जबकि कार्यकारी अध्यक्ष इस दिशा में अपने एक महीने का वेतन देंगे।