1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जुटाए 5200 करोड़ रुपए, शेयर में आया उछाल

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जुटाए 5200 करोड़ रुपए, शेयर में आया उछाल

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Nov 21, 2017 03:14 pm IST,  Updated : Nov 21, 2017 03:14 pm IST

रिलायंस इस राशि का उपयोग अपने मौजूदा कर्ज के पुर्नवित्त के लिए करेगी। रिलायंस को S&P ने ‘BBB+’ और मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने ‘BAA2’ रेटिंग दी है

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जुटाए 5200 करोड़ रुपए, शेयर में आया उछाल- India TV Hindi
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जुटाए 5200 करोड़ रुपए, शेयर में आया उछाल

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दस वर्षीय बांड की बिक्री से 80 करोड़ डॉलर (5200 करोड़ रुपये) जुटाये हैं। मूडीज द्वारा भारत की रेटिंग में सुधार किए जाने के बाद यह पहली पेशकश है। शेयर बाजार में कंपनी की तरफ से यह जानकारि दिए जाने के बाद उसके शेयर में जोरदार उछाल देखने को मिला है। मंगलवार को शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ 939.70 के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि बांड पर 3.66% दर से ब्याज दिया जाएगा। दस वर्षीय बांड पर किसी भारतीय कारपोरेट कंपनी द्वारा दी जाने वाली यह सबसे कम ब्याज दर है। रिलायंस इस राशि का उपयोग अपने मौजूदा कर्ज के पुर्नवित्त के लिए करेगी। रिलायंस को स्टैंडर्ड एंड पुअर्स ने ‘बीबीबी+’ और मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने ‘बीएए2’ रेटिंग दी है।

बयान के मुताबिक दस वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी नोट के मुकाबले इस बांड पर 1.33% ब्याज अधिक है। इस पर 3.66% का स्थिर वार्षिक ब्याज तय किया गया है। इसका भुगतान छमाही आधार पर किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा