1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिलायंस इंडस्ट्री नहीं रही अब सबसे बड़ी कंपनी, मुकेश अंबानी की संपत्ति भी 40 अरब डॉलर के नीचे आयी

रिलायंस इंडस्ट्री नहीं रही अब सबसे बड़ी कंपनी, मुकेश अंबानी की संपत्ति भी 40 अरब डॉलर के नीचे आयी

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Mar 06, 2018 10:29 am IST,  Updated : Mar 06, 2018 10:29 am IST

रिलायंस इंडस्ट्री को पछाड़ अब TCS देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है, सोमवार को रिलायंस का मार्केट कैप 6 लाख करोड़ रुपए के नीचे आ गया था

Reliance Industry slips to 2nd spot- India TV Hindi
Reliance Industry slips to 2nd spot and Mukesh Ambani net worth falls below USD 40 billion

नई दिल्ली। देश के सबसे धनी व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी की संपत्ति की कीमत में कमी आई है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में आई गिरावट की वजह से मुकेश अंबानी की संपत्ति कि कीमत में 78.6 करोड़ डॉलर यानि 5100 करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है।

रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर पिटा

सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली थी, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर शेयर ने 922.2 रुपए का निचला स्तर छुआ था और 924.2 रुपए पर बंद हुआ था। आज हालांकि रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में कुछ रिकवरी है और शेयर 930 रुपए के ऊपर ट्रेड हो रहा है। लेकिन सोमवार को भारी गिरावट की वजह से रिलायंस इंडस्ट्री का मार्केट कैप 6 लाख करोड़ रुपए के नीचे आ गया है। शेयर के भाव के लिहाज से फिलहाल रिलायंस इंडस्ट्री का मार्केट कैप 5.89 लाख करोड़ रुपए है।

TCS बनी नंबर वन कंपनी

रिलायंस इंडस्ट्री को पछाड़ अब टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी TCS देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। TCS का शेयर 3100 रुपए के ऊपर ट्रेड हो रहा है और शेयर की कीमत के लिहाज से उसका मार्केट कैप 5.95 लाख करोड़ रुपए के करीब है।

इस बीच मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका की शादी की खबरें सुर्खियों में छायी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी महीने मुंबई के ओबराय होटल में श्लोका मेहता का रोका होने जा रहा है और शादी इस साल नवंबर या दिसंबर में होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा