1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिलायंस इंफ्रा सड़क कारोबार बेचने के लिए कर रही है बातचीत, एसपी अपैरल्‍स का IPO आएगा 2 अगस्‍त को

रिलायंस इंफ्रा सड़क कारोबार बेचने के लिए कर रही है बातचीत, एसपी अपैरल्‍स का IPO आएगा 2 अगस्‍त को

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 29, 2016 08:33 pm IST,  Updated : Jul 29, 2016 08:33 pm IST

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर अपने सड़क कारोबार को बेचने के लिए बातचीत कर रही है, जो कि प्रगति पर है। कंपनी ने संपत्ति मौद्रीकरण की योजना के तहत यह कदम उठाया है।

रिलायंस इंफ्रा सड़क कारोबार बेचने के लिए कर रही है बातचीत, एसपी अपैरल्‍स का IPO आएगा 2 अगस्‍त को- India TV Hindi
रिलायंस इंफ्रा सड़क कारोबार बेचने के लिए कर रही है बातचीत, एसपी अपैरल्‍स का IPO आएगा 2 अगस्‍त को

नई दिल्ली। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर अपने सड़क कारोबार को बेचने के लिए बातचीत कर रही है, जो कि प्रगति पर है। कंपनी ने अपनी संपत्ति के मौद्रीकरण की योजना के तहत यह कदम उठाया है।

कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को यह जानकारी दी है। कंपनी ने इसमें कहा है, हमारी मौजूदा संपत्ति मौद्रीकरण योजनाओं के तहत कंपनी के सड़क कारोबार का विनिवेशीकरण करने को हो रही बातचीत प्रगति पर है। कंपनी ने कहा कि इस विनिवेश से प्राप्त होने वाले धन का इस्तेमाल कंपनी के ऋण को कम करने में किया जाएगा।

कंपनी ने यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट  पर शेयर बाजार द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब देते हुए कही। मीडिया में रिपोर्ट थी कि रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर को खरीदने की दौड़ में ब्रुकफील्ड स्पीड्स आगे है। इस पर कंपनी ने यह भी बताया कि गोपनीयता के प्रावधानों के तहत वह इच्छुक खरीदार की पहचान जाहिर नहीं कर सकती।

एसपी अपैरल्‍स का आईपीओ दो अगस्त को 

तिरपुर की कंपनी एसपी अपैरल्‍स ने कहा कि उसकी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) दो अगस्त को खुलेगी। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 215 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी ने आईपीओ का कीमत दायरा 258-268 रुपए प्रति इक्विटी शेयर तय किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा