Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. RIL AGM 2019: आज मिलेगी खुखखबरी! Jio Phone 3 व Jio GigaFiber प्लान्स हो सकते हैं लॉन्च

RIL AGM 2019: आज मिलेगी खुखखबरी! Jio Phone 3 व Jio GigaFiber प्लान्स हो सकते हैं लॉन्च

Written by: India TV Business Desk Published : Aug 11, 2019 05:57 pm IST, Updated : Aug 12, 2019 06:29 am IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 42वीं सालाना आम बैठक (AGM/एनुअल जनरल मीटिंग) का आयोजन 12 अगस्त यानी सोमवार को किया जाना है। बताया जा रहा है कि इस बैठक से रिलायंस यूजर्स के लिए कई अच्छी खबरें सामने आ सकती हैं। बता दें कि यह बैठक मुंबई के बिरला मातुश्री सभागार में सोमवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

RIL chairman Mukesh Ambani- India TV Paisa

RIL chairman Mukesh Ambani

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की सालाना आम बैठक (AGM/एनुअल जनरल मीटिंग) आज यानी सोमवार को होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक से रिलायंस यूजरों को खुखखबरी मिल सकती है। 42वीं एजीएम बैठक मुंबई के बिरला मातुश्री सभागार में आज सुबह 11 बजे से शुरू होगी। बैठक में आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी कंपनी के शेयरधारकों को संबोधित करेंगे। 

500 रुपये हो सकती है Jio GigaFiber Plans की शुरुआती कीमत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपनी बहुप्रतीक्षित रिलायंस जियो गीगाफाइबर (Reliance Jio GigaFiber) सर्विस को कॉमर्शियली लॉन्च कर सकती है। कंपनी पिछले कई महीनों से देश के कुछ शहरों में जियो गीगाफाइबर की टेस्टिंग कर रही है। खबरों की मानें तो कंपनी रिलायंस जियो गीगाफाइबर सेवा के लिए तीन सब्सक्रिप्शन प्लान पेश कर सकती है, जिसकी शुरुआती कीमत 500 रुपये हो सकती है। शुरुआती प्लान इंटरनेट कनेक्टिविटी का होगा। इसमें 100 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा। दूसरे प्लान में आईपीटीवी का भी एक्सेस मिलेगा। तीसरा प्लान इंटरनेट एक्सेस, आईपीटीवी सर्विस और स्मार्ट होम सर्विस के साथ आएगा। प्लान की कीमत 500 रुपये से शुरू होगी और यह 1,000 रुपये से ऊपर तक जाएगी।

जियो गीगाफाइबर प्लान के अभी मौजूदा प्रीव्यू ग्राहक को सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए कोई भी शुल्क चार्ज नहीं लिया जा रहा है और अभी प्लान के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। प्रीव्यू ग्राहकों से 4,500 रुपये या 2,500 रुपये का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट लिया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो 600 रुपये प्रतिमाह में कॉम्बो प्लान को उतारा सकती है जिसके साथ यूजर को ब्रॉडबैंड-लैंडलाइन-आईपीटीवी की सर्विस मिल सकती है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट से सामने आई थी। Jio Triple Play Plan के बारे में भी जानकारी लीक हुई थी और इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस और डेटा, जियो होम आईपीटीवी सर्विस और जियो ऐप्स का एक्सेस मिल सकता है।

Jio Phone 3 से भी उठ सकता है पर्दा
इसके साथ ही कंपनी Jio Phone 3 से भी पर्दा उठा सकती है। जियो फोन 3 में Kai OS के दिए जाने की उम्मीद है। फीचर्स को अपग्रेड किया जा सकता है और फोन में पहले से WhatsApp और YouTube जैसे लोकप्रिय ऐप्स देखने को मिल सकते हैं। दरअसल, पिछली दो सालाना आम बैठक के दौरान रिलायंस ने अपने दो जियो फोन को पेश किया है तो ऐसे में उम्मीद है कि इस बार भी नए Jio Phone 3 से पर्दा उठ सकता है।

जानें क्‍या है जियो गीगाफाइबर 
यह एक हाईस्पीड इंटरनेट सेवा है जिसके जरिए इंटरनेट के अलावा आप कॉलिंग, टीवी, डीटीएच की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं। जियो गीगाफाइबर के एक कनेक्शन पर एक साथ 40 डिवाइस कनेक्ट की जा सकती हैं। ट्रायल के दौरान ग्राहकों को 100 एमबीपीएस की स्पीड से डाटा दिया जा रहा है। इसके लिए कंपनी 4500 रुपए सिक्योरिटी के तौर पर ले रही है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement