1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Reliance Jio करेगी 30,000 करोड़ रुपए का नया निवेश, नेटवर्क क्षमता का विस्तार कर जोड़ेगी नए ग्राहक

Reliance Jio करेगी 30,000 करोड़ रुपए का नया निवेश, नेटवर्क क्षमता का विस्तार कर जोड़ेगी नए ग्राहक

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 14, 2017 02:08 pm IST,  Updated : Jan 14, 2017 02:09 pm IST

नई टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio इंफोकॉम अपनी पहुंच के विस्तार तथा नेटवर्क क्षमता बढ़ाने के लिए 30,000 करोड़ रुपए का निवेश करने की तैयारी कर रही है।

Reliance Jio करेगी 30,000 करोड़ रुपए का नया निवेश, नेटवर्क क्षमता का विस्तार कर जोड़ेगी नए ग्राहक- India TV Hindi
Reliance Jio करेगी 30,000 करोड़ रुपए का नया निवेश, नेटवर्क क्षमता का विस्तार कर जोड़ेगी नए ग्राहक

नई दिल्‍ली। देश के सबसे अमीर व्‍यक्ति मुकेश अंबानी के नेतृत्‍व वाली नई टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio इंफोकॉम अपनी पहुंच के विस्तार तथा नेटवर्क क्षमता बढ़ाने के लिए 30,000 करोड़ रुपए का निवेश करने की तैयारी कर रही है।  इससे नेटवर्क में उसका कुल निवेश बढ़कर दो लाख करोड़ रुपए से अधिक हो जाएगा।

रिलायंस जियो ने अपने मौजूदा शेयरधारकों के लिए जारी राइट इश्यू नोटिस में कहा कि रिलायंस की सेवाओं के प्रति ग्राहकों ने जोरदार उत्साह दिखाया है। इसके अलावा डिजिटल सेवाओं में जोरदार वृद्धि दर्ज होने की उम्मीद है। ऐसे में कंपनी अपने नेटवर्क के विस्तार पर अतिरिक्त निवेश का प्रस्ताव कर रही है।

  • कंपनी ने कहा कि यह निवेश मुख्य रूप से इक्विटी पेशकश के जरिये किया जाएगा।
  • 5 सितंबर से वाणिज्यिक रूप से परिचालन शुरू करने के चार महीने यानी 31 दिसंबर तक ही कंपनी ने 7.24 करोड़ ग्राहक बना लिए हैं।
  • जियो का सब्‍सक्राइबर एडिशन रेट दुनिया में किसी भी कंपनी से सबसे तेज है, इससे फेसबुक, व्‍हाट्सएप और स्‍काइप भी पीछे हैं।
  • इतना ही नहीं रिलायंस जियो सबसे सस्‍ता 4जी फीचर फोन भी लॉन्‍च करने की तैयारी में है।

तस्‍वीरों में देखिए ज्‍यादा बैटरी बैकअप वाले सस्‍ते स्‍मार्टफोन

Smartphones With 3000 battery under Rs 9000

videocon_krypton3IndiaTV Paisa

Intex-AquaIndiaTV Paisa

Intex-Aqua-Ace-MiniIndiaTV Paisa

Lyf-Water-7 IndiaTV Paisa

Yu-Yureka-SIndiaTV Paisa

  • इस फोन के जरिये कंपनी फ्री कॉल्‍स की सुविधा देकर देश के टेलीकॉम सेक्‍टर में एक नई क्रांति लाने वाली है।
  • इस फीचर फोन की कीमत 999 रुपए रहने की संभावना है, जो स्‍मार्टफोन मार्केट को हिला कर रख देगा।
  • जियो का फीचर फोन से उम्‍मीद है कि फीचर फोन श्रेणी के भीतर माइग्रेशन रेट बहुत अधिक बढ़ जाएगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा