1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Free Internet: रिलायंस जियो 4जी का आज होगा आगाज, कर्मचारियों को फ्री में मिलेगी सर्विस

Free Internet: रिलायंस जियो 4जी का आज होगा आगाज, कर्मचारियों को फ्री में मिलेगी सर्विस

 Published : Dec 27, 2015 12:37 pm IST,  Updated : Dec 27, 2015 01:29 pm IST

कंपनी अपनी 4जी सर्विस की वाणिज्यिक शुरूआत होने तक अपने कर्मचारियों के लिए मुफ्त ग्राहकी सुविधा और हैंडसेट पर बड़ी छूट देगी। जियो 4जी का आज होगा आगाज।

Free Internet: रिलायंस जियो 4जी का आज होगा आगाज, कर्मचारियों को फ्री में मिलेगी सर्विस- India TV Hindi
Free Internet: रिलायंस जियो 4जी का आज होगा आगाज, कर्मचारियों को फ्री में मिलेगी सर्विस

नई दिल्ली। रिलायंस जियो अपने कर्मचारियों के लिए 4जी सर्विस की धमाकेदार योजना शुरू करने की तैयारी में है। इसके तहत कंपनी अपनी 4जी सेवा की वाणिज्यिक शुरूआत होने तक अपने कर्मचारियों के लिए मुफ्त ग्राहकी सुविधा और हैंडसेट पर बड़ी छूट देगी। मामले से जुड़े रिलायंस जियो के एक सूत्र ने कहा, देश के कंपनी इतिहास में पहली बार कर्मचारियों के लिए सर्विस शुरू की जा रही है।

तस्वीरों में देखिए 15,000 रुपए से कम कीमत के स्मार्टफोन्स और उनकी खासियतें

4g smartphones

indiatvpaisasamsung-galaxy-J7IndiaTV Paisa

indiatvpaisamotorola-moto-g-third-gen-fIndiaTV Paisa

indiatvpaisaxiaomi-mi4i-01IndiaTV Paisa

indiatvpaisaasusIndiaTV Paisa

indiatvpaisaLenovo-Vibe-P1IndiaTV Paisa

रिलायंस जियो अपनी बहुप्रतिक्षित 4जी सर्विस को आज शुरू करने जा रही है। इस कार्यक्रम में 35,000 लोग भाग लेंगे। पूरे कार्यक्रम में एक लाख से अधिक कर्मचारी भौतिक रूप से या वर्चुअल प्लेटफार्म के जरिये भाग लेंगे। कर्मचारी जियो की 4जी सेवा कम-से-कम वाणिज्यिक रूप से इसकी शुरूआत तक मुफ्त प्राप्त कर सकते हैं। सूत्र ने कहा कि रिलायंस जियो की कंपनी की 4जी मोबाइल हैंडसेट पर 25 प्रतिशत छूट देने की भी योजना है।

इस कार्यक्रम की मेजबानी अभिनेता शाहरूख खान और संगीतकार ए आर रहमान करेंगे। इस बारे में संपर्क किए जाने पर रिलायंस जियो इंफोकॉम के प्रवक्ता ने कहा, कर्मचारियों के लिए सेवा शुरू किए जाने के कार्यक्रम को लेकर टीम जियो युद्ध स्तर पर लगी है। यह कार्यक्रम समूह के संस्थापक स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी के जन्मदिन की 83वीं वर्षगांठ पर आयोजित किया जा रहा है।

रिलायंस जियो बड़े पैमाने पर अपनी 4जी सेवा की शुरुआत कर रही है। इसके चलते 50 से ज्यादा शहरों में रिलायंस जियो के हॉट-स्पॉट होंगे जो कि यूजर्स को इंटरनेट सेवा उपलब्ध करवाएंगे। भारत में डिजिटल क्रांति लाने के लिए रिलायंस जियो पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए रिलायंस जियों के पास पूरे देश में स्पेक्ट्रम मौजूद है। रिलायंस जियो ने पूरे भारत में इस सेवा के लिए 23.45लाख किलोमीटर का फाइबर ऑप्टिकल्स का जाल फैलाया हुआ है। इसकी मदद से यूजर्स को पूरे देश में एक ही फ्रिक्वेन्सी के ग्रिल मिल सकेंगें। रिलांयस जियो 4जी सेवा का कमर्शियल लॉन्च जल्द ही करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा