1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिलायंस रिटेल ने फ्यूचर ग्रुप के साथ 24713 करोड़ रुपए का सौदा पूरा करने के लिए समयसीमा बढ़ाई

रिलायंस रिटेल ने फ्यूचर ग्रुप के साथ 24713 करोड़ रुपए का सौदा पूरा करने के लिए समयसीमा बढ़ाई

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 01, 2021 09:01 pm IST,  Updated : Oct 01, 2021 09:01 pm IST

फ्यूचर रिटेल ने एक नियामकीय सूचना में कहा है कि इससे पहले, आरआरवीएल ने 31 मार्च, 2021 से 30 सितंबर, 2021 तक सौदा पूरा करने की समयसीमा बढ़ा दी थी।

रिलायंस रिटेल ने फ्यूचर ग्रुप के साथ 24713 करोड़ रुपए का सौदा पूरा करने के लिए समयसीमा बढ़ाई- India TV Hindi
रिलायंस रिटेल ने फ्यूचर ग्रुप के साथ 24713 करोड़ रुपए का सौदा पूरा करने के लिए समयसीमा बढ़ाई Image Source : RELIANCE RETAIL/FUTURE GROUP

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लि.की खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने फ्यूचर ग्रुप के साथ 24,713 करोड़ रुपये के सौदे को पूरा करने की समयसीमा दूसरी बार 31 मार्च, 2022 तक बढ़ा दी है क्योंकि सौदे को अब तक नियामकीय और न्यायिक मंजूरी नहीं मिली है। फ्यूचर रिटेल ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने सौदा पूरा करने की समयसीमा 30 सितंबर, 2021 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2022 कर दी है, जिसे रिलायंस रिटेल एंड फैशन लाइफस्टाइल लिमिटेड ने विधिवत स्वीकार कर लिया है।" रिलायंस रिटेल एंड फैशन लाइफस्टाइल लिमिटेड आरआरवीएल की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई है। फ्यूचर रिटेल ने एक नियामकीय सूचना में कहा है कि इससे पहले, आरआरवीएल ने 31 मार्च, 2021 से 30 सितंबर, 2021 तक सौदा पूरा करने की समयसीमा बढ़ा दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा