1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रेनू सत्ती ने पेटीएम पेमेंट्स बैक के CEO का पद छोड़ा, अब नए रिटेल कारोबार की संभालेंगी बागडोर

रेनू सत्ती ने पेटीएम पेमेंट्स बैक के CEO का पद छोड़ा, अब नए रिटेल कारोबार की संभालेंगी बागडोर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 29, 2018 11:02 am IST,  Updated : Jul 29, 2018 01:41 pm IST

पेटीएम पेमेंट्स बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेनू सत्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह अब कंपनी की खुदरा क्षेत्र में की जाने वाली किसी नई पहल का नेतृत्व करेंगी।

Paytm- India TV Hindi
Paytm

नई दिल्ली पेटीएम पेमेंट्स बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेनू सत्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह अब कंपनी की खुदरा क्षेत्र में की जाने वाली किसी नई पहल का नेतृत्व करेंगी। कंपनी के बयान के मुताबिक पिछले साल ही पेमेंट्स बैंक के सीईओ का पद संभालने वाली सत्ती के स्थान पर कंपनी अब किसी नए व्यक्ति की तलाश करेगी।

पेटीएम ने कहा कि रेनू सत्ती अब कंपनी के नए खुदरा कारोबार के मुख्य परिचालन अधिकारी का कार्यभार संभालेंगी। वह पेटीएम पेमेंट्स बैंक के मुख्य कार्यकारी पद से पहले ही इस्तीफा दे चुकी हैं। बैंक जल्द ही एक नए सीईओ की नियुक्ति करेगा।

सत्ती ने ही पेटीएम के मंच पर फिल्म टिकट बुकिंग और मार्केटप्लेस जैसी पहलों की शुरुआत करने में अहम भूमिका अदा की। साथ ही पेमेंट्स बैंक की स्थापना को भी अंजाम दिया। कंपनी के नए खुदरा कारोबार में ग्राहकों के पास आस-पास के इलाकों में दवा या किराना की दुकान को खोजने की सुविधा होगी जहां वह ऑर्डर देकर तत्काल डिलीवरी पा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा