1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अर्थशास्त्र का नोबेल जीतने वाले रिचर्ड थैलर कर चुके हैं नोटबंदी का समर्थन, भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए बताया था पहला कदम

अर्थशास्त्र का नोबेल जीतने वाले रिचर्ड थैलर कर चुके हैं नोटबंदी का समर्थन, भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए बताया था पहला कदम

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 10, 2017 08:40 am IST,  Updated : Oct 10, 2017 08:51 am IST

रिजर्ड ने कहा था कि नोटबंदी का वह समर्थन करते हैं, उन्होंने लिखा था कि भ्रष्टाचार को खत्म करने और कैशलेस अर्थव्यवस्था की तरफ बढ़ने के लिए यह पहला कदम है।

अर्थशास्त्र का नोबेल जीतने वाले रिचर्ड थैलर कर चुके हैं नोटबंदी का समर्थन, भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए बताया था पहला कदम- India TV Hindi
अर्थशास्त्र का नोबेल जीतने वाले रिचर्ड थैलर कर चुके हैं नोटबंदी का समर्थन, भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए बताया था पहला कदम

नई दिल्ली। इस साल अर्थशास्त्र का नोबेल प्राइज जीतने वाले रिचर्ड थैलर नोटबंदी के समर्थक रहे हैं। 8 नवंबर 2016 की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब नोटबंदी की घोषणा की थी तो रिचर्ड थैलर ने अपने ट्विटर हेंडल के जरिए ट्वीट करते हुए लिखा था कि नोटबंदी ऐसा कदम है जिसका वह समर्थन करते हैं, उन्होंने लिखा था कि भ्रष्टाचार को खत्म करने और कैशलेस अर्थव्यवस्था की तरफ बढ़ने के लिए यह पहला कदम है। हालांकि थैलर ने 2000 रुपए के नोट की लॉन्चिंग पर क्षोभ जाहिर भी किया था।

टिप्पणियों में दो हजार रुपये के नये नोट पेश किये जाने की जानकारी मिलने पर उन्होंने जवाब में लिखा, वाकई निराशाजनक। ये ट्वीट थेलर के नाम से जिस ट्विटर हैंडल से किये गये हैं वह आधिकारिक तौर पर प्रमाणित नहीं है, लेकिन नोबेल पुरस्कार के आधिकारिक फीड में उस हैंडल को टैग किया गया है। उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी इस साल अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की दौड़ में शामिल थे। उन्होंने हाल ही में कहा था कि वह नोटबंदी के समर्थन में कभी नहीं थे। यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में अर्थशास्त्र तथा व्यावहारिक विग्यान के प्रोफेसर थेलर ने नोटबंदी के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह इस नीति के पुराने समर्थक हैं।

गौरतलब है कि अर्थशास्त्र के नोबेल के लिए जिन 6 लोगों को नामांकन हुआ था उनमें भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का नाम भी था। राजन ने पिछले दिनों दिए इंटरव्यू में कहा था कि नोटबंदी के दौरान अगर वह रिजर्व बैंक गवर्नर होते तो इसकी इजाजत नहीं देते।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा