1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोरोना से जंग में RIL देगा 500 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र और गुजरात को भी मदद

कोरोना से जंग में RIL देगा 500 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र और गुजरात को भी मदद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 30, 2020 08:34 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 08:44 pm IST

RIL ने महाराष्ट्र और गुजरात को 5-5 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया है

RIL commits rs 500 crore to fight against corona- India TV Hindi
RIL commits rs 500 crore to fight against corona Image Source : PTI

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए 500 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया है। ये रकम पीएम-केयर्स फंड में जमा की जाएगी। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। इसके अलावा कंपनी महाराष्ट्र और गुजरात मुख्यमंत्री राहत कोष में 5-5 करोड़ रुपये का योगदान देगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि हमें विश्वास है कि भारत कोरोनो वायरस की आपदा पर जल्द से जल्द विजय प्राप्त कर लेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूरी टीम संकट की इस घड़ी में देश के साथ है और कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई को जीतने के लिए सब कुछ करेगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कंपनी की इकाई रिलायंस फाउंडेशन ने कोरोना वायरस मरीजों के लिये 100 बिस्तरों का अस्पताल मात्र 2 हफ्तों में तैयार करने की घोषणा की थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा