1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. RIL के शेयर ने छुआ 52 हफ्ते का निचला स्‍तर, मुकेश अंबानी ने 70 दिन में खोए 1.11 लाख करोड़ रुपए

RIL के शेयर ने छुआ 52 हफ्ते का निचला स्‍तर, मुकेश अंबानी ने 70 दिन में खोए 1.11 लाख करोड़ रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 12, 2020 04:07 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 04:07 pm IST

यूबीएस ने अपने एक बयान में कहा है कि हमारा मानना है कि शेयर की कीमत में मौजूदा गिरावट निवेशकों के लिए एक मौका है कि वह कम कीमत पर एक अच्छा शेयर खरीद सकते हैं।

RIL share price hits 52-week low; Mukesh Ambani loses Rs 1.11 lakh crore in 70 days- India TV Hindi
RIL share price hits 52-week low; Mukesh Ambani loses Rs 1.11 lakh crore in 70 days

नई दिल्‍ली। रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड के शेयर ने गुरुवार को 52 हफ्ते का निचला स्‍तर छू लिया। कंपनी के शेयर ने आज एक नया 52 हफ्ते का निम्‍न स्‍तर बनाया। बाजार बंद होने पर आरआईएल का शेयर 7.95 प्रतिशत गिरकर 1061.60 रुपए पर बंद हुआ। आज के कारोबार के दौरान आरआईएल के शेयर ने 1100.70 रुपए का उच्‍चतम और 1049.50 रुपए का निम्‍नतम स्‍तर छुआ। यह कंपनी का 52 हफ्ते का सबसे निचला स्‍तर है। 52 हफ्ते के दौरान कंपनी का उच्‍चतम स्‍तर 1617.80 रुपए और निम्‍नतम स्‍तर 1049.50 रुपए है। कंपनी का मार्केट कैप भी घटकर 672,980.09 करोड़ रुपए रह गया।

चालू कैलेंडर वर्ष में आरआईएल का शेयर अबतक 28 प्रतिशत टूट चुका है और इस वजह से मुकेश अंबानी की संपत्ति 1.11 लाख करोड़ रुपए (15.2 अरब डॉलर) घट चुकी है। संपत्ति में गिरावट के कारण मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे अमीर आदमी नहीं रहे हैं। अलीबाबा के संस्‍थापक जैक मा अब एशिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति बन गए हैं।

वैश्विक ब्रोकरेज कंपनी यूबीएस सिक्‍यूरिटीज ने बुधवार को आरआईएल के लिए बाई रेटिंग दी भी और इसके लिए टारगेट प्राइस 1840 रुपए तय किया था। कंपनी का कहना है कि अपने मौजूदा स्‍तर से शेयर अगले 12 महीनों में 60 प्रतिशत तेजी के साथ नई ऊंचाईयों को छुएगा।

यूबीएस ने अपने एक बयान में कहा है कि हमारा मानना है कि शेयर की कीमत में मौजूदा गिरावट निवेशकों के लिए एक मौका है कि वह कम कीमत पर एक अच्‍छा शेयर खरीद सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा