1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बाजार में गिरावट के बीच भी 3% से ज्यादा चढ़ा RIL, 3 दिन में मार्केट कैप 1.15 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

बाजार में गिरावट के बीच भी 3% से ज्यादा चढ़ा RIL, 3 दिन में मार्केट कैप 1.15 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 24, 2020 02:37 pm IST,  Updated : Apr 24, 2020 03:54 pm IST

पिछले 3 सत्रों में RIL का स्टॉक 15 प्रतिशत  बढ़ा है

RIL stock Surge- India TV Hindi
RIL stock Surge

नई दिल्ली। स्टॉक मार्केट में दबाव के बीच भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। फेसबुक के साथ डील की वजह से निवेशक लगातार स्टॉक में खरीदारी कर रहे हैं। हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में स्टॉक 3 फीसदी से ज्यादा बढ़त के साथ बंद हुआ  है। वहीं कारोबार के दौरान इसमें 9 फीसदी ककी तेजी देखने को मिली। बुधवार को डील का ऐलान होने के बाद स्टॉक करीब 10 फीसदी बढ़कर बंद हुआ. वहीं गुरुवार को भी इसमें तेजी क रुख देखने को मिला।

पिछले 3 सत्र में स्टॉक करीब 15 फीसदी बढ़ चुका है। वहीं इस दौरान कंपनी की कुल मार्केट वैल्यू 1,15 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 9 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। तेजी के बावजूद स्टॉक अभी भी साल के अपने उच्चतम स्तर 1618 से 14 फीसदी नीचे है। इसका साल का निचला स्तर 876 है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा