1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिंगिंग बेल्स 28 जून से शुरू करेगी ‘फ्रीडम 251’ की सप्‍लाई

रिंगिंग बेल्स 28 जून से शुरू करेगी ‘फ्रीडम 251’ की सप्‍लाई

 Published : Jun 14, 2016 08:31 am IST,  Updated : Jun 14, 2016 08:53 am IST

दुनिया का सबसे सस्‍ता स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने वाली कंपनी रिंगिंग बैल्‍स ने घोषणा की है कि वह 28 जून से अपने ग्राहकों को मोबाइल की आपूर्ति करना शुरू करेगी।

Wait is Over: रिंगिंग बेल्स 28 जून से शुरू करेगी ‘फ्रीडम 251’ की सप्‍लाई, सबसे पहले रजिस्‍टर्ड ग्राहकों के घर पहुंचेंगे फोन- India TV Hindi
Wait is Over: रिंगिंग बेल्स 28 जून से शुरू करेगी ‘फ्रीडम 251’ की सप्‍लाई, सबसे पहले रजिस्‍टर्ड ग्राहकों के घर पहुंचेंगे फोन

Story Highlights

दुनिया का सबसे सस्‍ता फोन पेश कर तहलका मचाने वाली रिंगिंग बैल्‍स 28 जून से फ्रीडम 251 की बिक्री शुरू करेगी।

कंपनी के मुताबिक सबसे पहले रजिस्‍टर्ड ग्राहकों को कंपनी कैश ऑन डिलिवरी के आधार पर फोन की सप्‍लाई करेगी।

रिंगिंग बैल्‍स ने इस साल फरवरी में दुनिया के सबसे सस्‍ते स्‍मार्टफो के रूप में फ्रीडम 251 को बाजार में पेश किया था।

इतनी कम कीमत के चलते लाखों लोगों ने इसके लिए रजिस्‍ट्रेशन करवाया, जिसके चलते यह कंपनी जांच के दायरे में आ गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा