1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एक डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की मजबूती के साथ 66.62 पर खुला, 4 महीने की ऊंचाई पर

एक डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की मजबूती के साथ 66.62 पर खुला, 4 महीने की ऊंचाई पर

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Mar 08, 2017 09:33 am IST,  Updated : Mar 08, 2017 09:33 am IST

बुधवार के कारोबारी सत्र में भारतीय रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 5 पैसा मजबूत होकर 66.62 पर खुला है।

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया बुधवार को 5 पैसे की मजबूती के साथ 66.62 पर खुला- India TV Hindi
एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया बुधवार को 5 पैसे की मजबूती के साथ 66.62 पर खुला

नई दिल्ली। बुधवार के कारोबारी सत्र में भारतीय रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 5 पैसा मजबूत होकर 66.62 पर खुला है। वहीं, मंगलवार को एक डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की बढ़त के साथ 66.67 के स्तर पर बंद हुआ है। साथ ही, सोमवार को रुपया 9 पैसे की मजबूती के साथ 66.72 के स्तर पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े: Womens Day Special: वुमेन पावर के दम पर इन शेयरों में मिला 125% का बड़ा रिटर्न, आगे भी है अच्छे मौके

दो दिनों 14 पैसे मजबूत हुआ रुपया

  • अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 66.71 रुपए प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। और कारोबार के अंत में यह चार पैसे की तेजी दर्शाता 66.67 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
  • यह स्तर इससे पहले 10 नवंबर 2016 को देखने को मिला था। आपको बता दें कि रुपया दो दिनों 14 पैसे मजबूत हुआ है।

यह भी पढ़े: बाजार की तेजी में बड़े निवेशक कर रहे है इन मिडकैप शेयरों में खरीदारी, आप भी दांव लगाकर उठाए फायदा

संदर्भ दर

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने आज के कारोबार के लिये डॉलर-रुपए की संदर्भ दर 66.6347 रुपए प्रति डॉलर और यूरो-रुपए के लिये 70.5595 रुपए प्रति यूरो निर्धारित की है।

यह भी पढ़े: Right Turn: टॉप स्पीड में दौड़ेंगे इन कंपनियों के शेयर, शॉर्ट टर्म में बड़े रिटर्न की उम्मीद

एक्सपर्ट को नहीं है रुपए की तेजी पर भरोसा

  • कारोबार आधारित मापदंड के आधार पर रुपए की कीमत ज्यादा है और इसमें गिरावट होनी चाहिए।
  • छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले और भारत के 36 कारोबारी साझेदारों के मुकाबले रुपये की ताकत की माप करने वाले वास्तविक प्रभावी विनिमय दर (आरईईआर) के मुताबिक रुपये की कीमत काफी ज्यादा है।

यह भी पढ़े:  Double Benefit: इन छोटी कंपनियों ने निवेशकों को किया मालामाल, अब ऐसे कमाए डबल मुनाफा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा