1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 75.02 प्रति डॉलर पर बंद, घरेलू बाजारों में बढ़त का असर

रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 75.02 प्रति डॉलर पर बंद, घरेलू बाजारों में बढ़त का असर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 17, 2020 05:03 pm IST,  Updated : Jul 17, 2020 05:03 pm IST

कारोबार के दौरान रुपया 74.98 के उच्चतम स्तर तक पहुंचा

Dollar Vs Rupee- India TV Hindi
Dollar Vs Rupee Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजारों की तेजी तथा डॉलर की नरमी के कारण शुक्रवार को रुपया 16 पैसे बढ़कर 75.02 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। हालांकि उथल पुथल भरे कारोबार में उसने जल्दी ही वापसी की और कारोबार के अंत में पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में 16 पैसे बढ़कर 75.02 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को रुपया 75.18 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। आज कारोबार के दौरान रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.98 के दिन के उच्चतम स्तर और 75.25 के निचले स्तर के बीच रहा।

रुपये के आज के प्रदर्शन पर एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख (मुद्रा) राहुल गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की नजर फिलहाल अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव पर है, जिसकी वजह से निवेशक सतर्क हैं और ये सावधानी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट को सीमित करेगी। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.13 प्रतिशत गिरकर 96.22 पर आ गया। घरेलू मोर्चे पर शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं दूसरी तरफ भारत में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है। हालांकि रिकवरी रेट में भी तेजी देखने को मिल रही है। कुल मरीजों में से 63 फीसदी अब तक रिकवर हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा