1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डॉलर के मुकाबले 40 पैसे मजबूत हुआ रुपया, तेजी के साथ 68.74 रुपए प्रति डॉलर पर हुआ बंद

डॉलर के मुकाबले 40 पैसे मजबूत हुआ रुपया, तेजी के साथ 68.74 रुपए प्रति डॉलर पर हुआ बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 02, 2019 08:33 pm IST,  Updated : Apr 02, 2019 08:33 pm IST

फॉरेक्स डीलर्स ने कहा कि विदेशी फंड के सतत निर्वाह और घरेलू शेयरों में भारी खरीदारी से रुपए को बल मिला, हालांकि अमेरिका डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि ने इसे सीमित कर दिया।

Indian Rupee- India TV Hindi
Indian Rupee Image Source : INDIAN RUPEE

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में भारी लिवाली तथा विदेशी निधियों के सतत निवेश के बीच मंगलवार को रुपया 40 पैसे मजबूत होकर 68.74 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि बांड और शेयर बाजार में विदेशी निधियों के भारी निवेश होने से रुपए के प्रति धारणा मजबूती हुई है। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक द्वारा बैंकों के साथ डॉलर-रुपया अदला-बदली के अनुबंधों की दूसरी नीलामी की घोषणा से भी स्थानीय मुद्रा को बल मिला है। 

मंगलवार को अतंर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 69.32 पर कमजोर खुला। लेकिन कारोबार के दौरान मजबूत होकर प्रति डॉलर 68.70 रुपए के दिन के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 40 पैसे की तेजी के साथ 68.74 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 

शुक्रवार को रुपया 16 पैसे की तेजी के साथ 69.14 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। सोमवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार वार्षिक लेखाबंदी के कारण बंद था। फॉरेक्‍स डीलर्स ने कहा कि विदेशी फंड के सतत निर्वाह और घरेलू शेयरों में भारी खरीदारी से रुपए को बल मिला, हालांकि अमेरिका डॉलर के मजबूत होने और कच्‍चे तेल की कीमतों में वृद्धि ने इसे सीमित कर दिया।  

मंगलवार को विदेशी संस्‍थागत निवेशक शुद्ध खरीदार बने रहे और उन्‍होंने 543.36 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की। ब्रेंट क्रूड वायदा भी 0.10 प्रतिशत बढ़कर 69.08 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा