1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया सोमवार को 2 पैसा कमजोर होकर 68.06 पर खुला

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया सोमवार को 2 पैसा कमजोर होकर 68.06 पर खुला

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Jan 30, 2017 09:06 am IST,  Updated : Jan 30, 2017 09:06 am IST

फ्ते के पहले कारोबारी सत्र में भारतीय रुपए की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। एक अेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 2 पैसा कमजोर होकर 68.06 पर खुला है।

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया सोमवार को 2 पैसा कमजोर होकर 68.06 पर खुला- India TV Hindi
एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया सोमवार को 2 पैसा कमजोर होकर 68.06 पर खुला

नई दिल्ली। हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में भारतीय रुपए की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। एक अेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 2 पैसा कमजोर होकर 68.06 पर खुला है। हालांकि, बीते सत्र में भारतीय रुपया मजबूती के साथ बंद हुआ था।

शुक्रवार को रुपए में रही 4 पैसे की मामूली मजबूती

  • बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया हल्की मजबूती के साथ बंद हुआ।
  • रुपया 4 पैसे की बढ़त के साथ 68.04 के स्तर पर बंद हुआ।
  • हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी।
  • डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे कमजोर होकर 68.18 के स्तर पर खुला था।
  • वहीं, बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की बढ़त के साथ 68.08 के स्तर पर बंद हुआ था।

रुपए का दायरा

  • केडिया कमोडिटी के अजय केडिया के मुताबिक डॉलर के मुकाबले रुपया आज 68.15 से 68.53 के दायरे में रह सकता है।

रुपए में बड़ी गिरावट की आशंका नहीं

  • आईएफए ग्लोबल के प्रबंध निदेशक अभिषेक गोयनका ने कहा, ट्रंप की नीतियों को लेकर अभी भी अनिश्चितता है। इसी वजह से डॉलर हर जगह कमजोर हो गया।

2017 में कमजोर रहेगी रुपए की चाल

  • न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के सर्वे में सामने आया है कि ग्लोबल बॉन्ड यील्ड्स में बढ़ोतरी और नोटबंदी की वजह से रुपया और कमजोर होगा। पिछले साल रुपए ने भारतीय उपमहाद्वीप की ज्यादातर मुद्राओं के मुकाबले थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया।
  • लेकिन, अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में डॉनल्ड ट्रंप की जीत और भारत में नोटबंदी की घोषणा के बाद 2016 के आखिर में पूंजी निकासी की गति तेज हो गई।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा