1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 5 पैसा कमजोर होकर 67.47 पर खुला

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 5 पैसा कमजोर होकर 67.47 पर खुला

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Dec 13, 2016 09:15 am IST,  Updated : Dec 13, 2016 09:16 am IST

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 5 पैसा कमजोर होकर 67.47 पर खुला है। जबकि, शुक्रवार को रुपया 6 पैसे की कमजोरी के साथ बंद हुआ था।

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 5 पैसा कमजोर होकर 67.47 पर खुला- India TV Hindi
एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 5 पैसा कमजोर होकर 67.47 पर खुला

नई दिल्ली। मंगलवार के कारोबारी सत्र में रुपए की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 5 पैसा कमजोर होकर 67.47 पर खुला है। जबकि, शुक्रवार को रुपया 6 पैसे की कमजोरी के साथ बंद हुआ था। आपको बता दें कि सोमवार को भारतीय करेंसी बाजार बारावफात के उपलक्ष्य में बंद था

एक महीने के ऊपरी स्तर पर पहुंचा रुपया

  • रुपए में मजबूती का सिलसिला लगातार जारी है।
  • गुरुवार को भी रुपए में अच्छी तेजी देखने को मिली।
  • यही नहीं डॉलर के मुकाबले रुपया 1 महीने के ऊपरी स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ।
  • साथ ही, 1 डॉलर की कीमत 67.40 के नीचे आई है।
  • दरअसल डॉलर इंडेक्स के 100 के नीचे फिसलने से रुपए में मजबूती दिख रही है।

शुक्रवार को रुपए में रही 6 पैसे की कमजोरी

  • एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 6 पैसे की कमजोरी के साथ 67.41 के स्तर पर बंद हुआ।
  • वहीं, गुरुवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे की मजबूती के साथ 67.35 पर बंद हुआ था।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा