1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, कोरोना संकट का असर

डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, कोरोना संकट का असर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 15, 2020 05:58 pm IST,  Updated : Apr 15, 2020 05:58 pm IST

कारोबार के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले 76.48 के निचले स्तर तक पहुंचा

Dollar Vs Rupee- India TV Hindi
Dollar Vs Rupee

नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपये में आज रिकॉर्ड गिरावट दर्ज हुई है। आज के कारोबार में भारतीय मुद्रा ने शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले हासिल की बढ़त गंवा दी और 17 पैसे गिरकर 76.44 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। डालर के साथ रुपये की यह अब तक की सबसे न्यूनतम विनिमय दर है।

घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी और विदेशों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से रुपये में गिरावट आई है। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में तेजी से स्थानीय मुद्रा पर दबाव बना। इसके अलावा घरेलू और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस महामारी के प्रभावों को लेकर भी निवेशकों के बीच चिंता बनी हुई है।

आज के कारोबार में रुपया मजबूती के साथ 76.07 के भाव पर खुला, लेकिन इसने जल्द ही अपनी बढ़त गंवा दी और पिछले बंद भाव के मुकाबले 17 पैसे की गिरावट के साथ 76.44 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान रुपये में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया और इसने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.99 के उच्च स्तर और 76.48 के निचले स्तर को छुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 76.27 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा