1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रुपए में तीन दिनों की तेजी थमी, डॉलर के मुकाबले पांच पैसे गिरकर 67.18 रुपए प्रति डॉलर पर बंद

रुपए में तीन दिनों की तेजी थमी, डॉलर के मुकाबले पांच पैसे गिरकर 67.18 रुपए प्रति डॉलर पर बंद

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 12, 2016 07:13 pm IST,  Updated : Jul 12, 2016 07:13 pm IST

बैंकों की डॉलर बद मांग बढ़ने के कारण तीन दिनों की तेजी के बाद रपए की विनिमय दर आज पांच पैसे की गिर कर 67.18 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपए में तीन दिनों की तेजी थमी, डॉलर के मुकाबले पांच पैसे गिरकर 67.18 रुपए पर बंद- India TV Hindi
रुपए में तीन दिनों की तेजी थमी, डॉलर के मुकाबले पांच पैसे गिरकर 67.18 रुपए पर बंद

मुंबई। घरेलू पूंजी बाजार में सतत तेजी के बावजूद आयातकों और बैंकों की डॉलर मांग बढ़ने के कारण तीन दिनों की तेजी के बाद रुपए की विनिमय दर आज पांच पैसे गिरकर 67.18 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मजबूत शेयर बाजार भी डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरावट को थामने में नाकामयाब रहे। अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 67.1650 रुपए प्रति डॉलर पर कमजोर खुला जो कल 67.13 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान 67.1975 रुपए प्रति डॉलर तक लुढ़कने के बाद अंत में यह पांच पैसे अथवा 0.07 फीसदी की हानि दर्शाता 67.18 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विगत तीन कारोबारी सत्रों में रपया 32 पैसे अथवा 0.47 फीसदी उछला है।

इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने आज के कारोबार के लिए संदर्भ दर 67.1471 रुपए प्रति डॉलर और यूरो-रुपए के लिए 74.4460 रुपए प्रति यूरो निर्धारित की थी। अन्तरमुद्रा कारोबार में पौंड और यूरो के मुकाबले रुपए में गिरावट आई जबकि जापानी येन के मुकाबले इसमें तेजी रही।

यह भी पढ़ें- डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे चढ़कर तीन सप्ताह के उच्च स्तर 67.13 रुपए प्रति डॉलर पर बंद

यह भी पढ़ें- Share Market: सेंसेक्स 500 अंक उछलकर 27,627 अंक पर हुआ बंद, निफ्टी 8450 के पार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा