1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सहारा नीलामी: सेबी ने 16 नए परिसंपत्तियों को जोड़ा, रिजर्व प्राइज 1,200 करोड़ रुपए तय

सहारा नीलामी: सेबी ने 16 नए परिसंपत्तियों को जोड़ा, रिजर्व प्राइज 1,200 करोड़ रुपए तय

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jun 16, 2016 03:04 pm IST,  Updated : Jun 16, 2016 03:04 pm IST

बाजार नियामक सेबी ने सहारा ग्रुप की सम्पत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया में अगले माह नीलाम की जाने वाले भूखंडों में आज 16 और भूखंड जोड़े।

सहारा नीलामी: सेबी ने 16 नए परिसंपत्तियों को जोड़ा, रिजर्व प्राइज 1,200 करोड़ रुपए तय- India TV Hindi
सहारा नीलामी: सेबी ने 16 नए परिसंपत्तियों को जोड़ा, रिजर्व प्राइज 1,200 करोड़ रुपए तय

नई दिल्ली। बाजार नियामक सेबी ने सहारा ग्रुप की सम्पत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया में अगले माह नीलाम की जाने वाले भूखंडों में आज 16 और भूखंड जोड़े। इन 16 सम्पत्तियों के लिए न्यूनतम आरक्षित मूल्य 1,245 करोड़ रुपए तय किया गया है। इस तरह संकटग्रस्त सहारा ग्रुप की नीलामी पर चढ़ाई योग्य कुल परिसंपत्तियों की संख्या बढ़कर 42 हो गई जिनका संयुक्त आरक्षित मूल्य 4,345 करोड़ रुपए है। आने वाले दिनों इतनी ही राशि की और परिसंपत्तियों की नीलामी होने की उम्मीद है।

18 जुलाई को लगेगी बोली

नीलामी के लिए अनुबंधित एसबीआई कैप्स और एचडीएफसी रियाल्टी ने दो अलग अलग अधिसूचनाओं में आठ आठ भू सम्पत्तियों की नीलामी की अधिसूचनाएं जारी की। एसबीआई कैप्स ने आठ संपत्तियों का आरक्षित मूल्य 666 करोड़ रुपए और नीलामी तिथि 20 जुलाई और एचडीएफसी रियाल्टी ने आरक्षित मूल्य 576 करोड़ रुपए तथा नीलामी तिथि 18 जुलाई तय किया है।

कुल 61 सम्पत्तियों की होगी नीलामी

एसबीआई कैप्स और एसबीआई कैप्स 13-13 सम्पत्तियों की नीलामी की अधिसूचना पहले ही जारी कर चुकी है। इनमें एसबीआई कैप्स सात और 13 जुलाई और एसबीआई कैप्स चार और 15 जुलाई को नीलामी आयोजित करेगा। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर सेबी द्वारा सहारा की कुल 61 भू-सम्पत्तियों की नीलामी की जानी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा