1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के CEO ने दिया इस्तीफा, अभूतपूर्व संकट का सामना कर रही है कंपनी

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के CEO ने दिया इस्तीफा, अभूतपूर्व संकट का सामना कर रही है कंपनी

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Oct 13, 2017 05:41 pm IST,  Updated : Oct 13, 2017 05:41 pm IST

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वॉन हो-हयून ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के CEO ने दिया इस्तीफा, अभूतपूर्व संकट का सामना कर रही है कंपनी- India TV Hindi
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के CEO ने दिया इस्तीफा, अभूतपूर्व संकट का सामना कर रही है कंपनी

सोल। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वॉन हो-हयून ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा कि दक्षिण कोरिया की दिग्गज तकनीकी कंपनी अभूतपूर्व संकट का सामना कर रही है। हालांकि, तीसरी तिमाही में सबसे अधिक मुनाफा होने की उम्मीद जताई गई है।

वॉन का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब सैमसंग अपने उत्‍तराधिकारी ली जेइ-यांग पर रिश्‍वत कांड में शामिल होने के मुकदमे से बाहर आने की कोशिश कर रही है। इस मामले में उन्हें जेल की सजा सुनाई गई है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का अनुमानित परिचालन लाभ 14,500 अरब वॉन (12.8 अरब डॉलर) हो गया है, जो कि पिछले साल की तुलना में करीब तीन गुना है।

तिमाही मुनाफे के लिहाज से यह एक रिकॉर्ड के रूप में चिन्हित है। कंपनी को उम्मीद है कि सेमी कंडक्टर कारोबार में मुनाफे के साथ उसकी ब्रिकी 29.65 प्रतिशत बढ़कर 62,000 अरब वॉन हो जाएगी। सैमसंग के शानदार प्रदर्शन के बावजूद सीईओ ने कहा कि कंपनी अभूतपूर्व संकट  का सामना कर रही है, इसके चलते उन्होंने पद छोड़ने का इरादा जाहिर किया है।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि सौभाग्य से, कंपनी इस समय सबसे अच्छे नजीते पेश कर रही है, लेकिन यह केवल अतीत में किए गए फैसले और निवेश का फल है। मेरा मानना है कि यह समय कंपनी के लिए नए साहस और युवा नेतृत्व के साथ नई शुरुआत करने की है, ताकि तेजी से बदलते आईटी उद्योग में आने वाली चुनौतियों का बेहतर तरह से जवाब दिया जा सके।

सैमसंग रिश्‍वत कांड और उसके बाद सैमसंग नोट 7 स्मार्टफोन की बैट्री में विस्फोट होने की घटना से बाहर आने का प्रयास कर रही है। रिश्‍वत कांड में कंपनी के उत्‍तराधिकारी ली को जेल जाना पड़ा था। इस मामले में इस साल अगस्त में ली को दोषी पाया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा