1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गहराते राजनयिक संकट के बीच सऊदी अरब, बहरीन ने कतर एयरवेज का लाइसेंस रद्द किया

गहराते राजनयिक संकट के बीच सऊदी अरब, बहरीन ने कतर एयरवेज का लाइसेंस रद्द किया

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jun 07, 2017 09:10 am IST,  Updated : Jun 07, 2017 09:10 am IST

क्षेत्रीय राजनयिक संकट गहराने के बीच सऊदी अरब और बहरीन ने कतर एयरवेज का परिचालन लाइसेंस रद्द कर दिया है।

गहराते राजनयिक संकट के बीच सऊदी अरब, बहरीन ने कतर एयरवेज का लाइसेंस रद्द किया- India TV Hindi
गहराते राजनयिक संकट के बीच सऊदी अरब, बहरीन ने कतर एयरवेज का लाइसेंस रद्द किया

रियाद। क्षेत्रीय राजनयिक संकट गहराने के बीच सऊदी अरब और बहरीन ने कतर एयरवेज का परिचालन लाइसेंस रद्द कर दिया है और एयरलाइंस के कार्यालयों को 48 घंटे में बंद करने का आदेश दिया है। आधिकारिक समाचार एजेंसी एपीए के अनुसार नागर विमानन सामान्य प्राधिकरण ने कतर एयरवेज के सभी लाइसेंस रद्द करने का फैसला किया है। एयरलाइंस को देश में अपने सभी कार्यालय 48 घंटे में बंद करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें : डीजीसीए ने 34 पायलटों के खिलाफ दर्ज की शिकायत, व्‍हाट्सएप पर अश्‍लील मैसेज भेजने का है आरोप

बहरीन की बीएनए समाचार एजेंसी ने भी इसी तरह के एक बयान के हवाले से कहा है कि कतर के लिए या कतर से आने के लिए टिकट खरीदने वाले सभी यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वह विमानन कंपनी के कार्यालय या वेबसाइट के माध्यम से अपनी राशि के रिफंड का प्रबंध करें।

यह भी पढ़ें : UAE की एतिहाद एयरलाइन ने कतर के लिए उड़ानें निलंबित कीं, बहरीन ने भी खत्‍म किए राजनयिक संबंध

गौरतलब है कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, बहरीन और यमन ने कतर पर राजनयिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। इनका कहना है कि कतर कथित तौर पर चरमपंथ का समर्थन कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा