1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सऊदी अरब ने फेसबुक के मैसेंजर सर्विस को किया ब्लॉक, नियम नहीं मानने का आरोप

सऊदी अरब ने फेसबुक के मैसेंजर सर्विस को किया ब्लॉक, नियम नहीं मानने का आरोप

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 16, 2016 10:07 am IST,  Updated : May 16, 2016 10:08 am IST

सऊदी अरब ने दुनिया की बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के मैसेंजर सर्विस को ब्लॉक कर दिया है। अपनी टेलीकॉम कंपनियों को नुकसान से बचाने के लिए उठाया है।

Service Blocked: सऊदी अरब ने फेसबुक के मैसेंजर सर्विस को किया ब्लॉक, नियम नहीं मानने का लगाया आरोप- India TV Hindi
Service Blocked: सऊदी अरब ने फेसबुक के मैसेंजर सर्विस को किया ब्लॉक, नियम नहीं मानने का लगाया आरोप

रियाध। सऊदी अरब ने दुनिया की बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के मैसेंजर सर्विस को ब्लॉक कर दिया है। सऊदी ने यह कदम अपनी टेलीकॉम कंपनियों को नुकसान से बचाने के लिए उठाया है। इससे पहले WhatsApp और Viber के जरिए होने वाली इंटरनेट कॉलिंग पर प्रतिबंध लगाया था। हालांकि, टैंगो और लाइन अभी भी वहां मौजूद है। सऊदी सरकार के इस फैसले से फेसबुक को बड़ा झटका लगा है वहीं लोग अब मैसेंजर सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

नियम नहीं मानने का आरोप    

इंडिपेंडेंट रिपोर्ट्स की माने तो सऊदी अरब की अथॉरिटीज ने नियमों के उल्लंघन करने पर फेसबुक मैसेंजर पर प्रतिबंध लगाया है। चीन के एक लोकल न्यूज सर्विसेज को एक अधिकारी ने बताया कि फेसबुक चीन के नियमों को पालन करने में विफल रहा है जिसके कारण सर्विस को ब्लॉक किया गया है। बहरहाल सर्विस बंद करने के पीछे वजह जो भी रही हो लेकिन उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

तस्वीरों में देखिए श्याओमी एमआई5 स्मार्टफोन

Xiaomi Mi 5

mi-5 IndiaTV Paisa

mi-five-2  Xiaomi Mi 5

mi-five-1  Xiaomi Mi 5

mi-five-4  Xiaomi Mi 5

mi-five-5  Xiaomi Mi 5

फेसबुक की भारत में फेसबुक एट वर्क पहल

फेसबुक ने भारत में अपनी फेसबुक एट वर्क सर्विस शुरू की है जो किसी संगठन के कर्मियों को आपस में जुड़ने और सहयोग करने के लिए मंच मुहैया कराएगा। अभी यह सर्विस शुरूआती चरण में है। एल एंड टी इंफोटेक, टेलेनॉर, आरबीएस, यस बैंक, गोदरेज इंडस्ट्रीज, पेटीएम, जोमैटो और दिल्लीवेरी जैसी कंपनियों ने इसमें रूचि दिखाई है। आम फेसबुक की तरह ही इस सुविधा में भी प्रयोगकर्ताओं को अपने सहकर्मियों से जुड़ने, उनसे जुड़ी नवीनतम (न्यूजफीड) घटनाओं को देखने, कमेंट और पोस्ट शेयर करने, समूह बनाने और कामकाजी चैट करने की सुविधा मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा