1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सऊदी अरामको ने ग्रीन शू विकल्प का इस्तेमाल किया, आईपीओ रिकॉर्ड 29.4 अरब डॉलर पर पहुंचा

सऊदी अरामको ने ग्रीन शू विकल्प का इस्तेमाल किया, आईपीओ रिकॉर्ड 29.4 अरब डॉलर पर पहुंचा

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 12, 2020 05:47 pm IST,  Updated : Jan 12, 2020 05:47 pm IST

सऊदी अरब की दिग्गज पेट्रोलियम कंपनी सऊदी अरामको का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) रिकॉर्ड 29.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

Saudi Aramco, saudi aramco ipo, Crude oil, Donald Trump, Crude Oil Prices- India TV Hindi
Saudi Aramco 

दुबई। सऊदी अरब की दिग्गज पेट्रोलियम कंपनी सऊदी अरामको का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) रिकॉर्ड 29.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। यह पूर्व में घोषित आंकड़े से अधिक है। कंपनी ने ‘ग्रीन शू विकल्प’ का इस्तेमाल कर निवेशकों की मांग को पूरा करने के लिए लाखों और शेयर बेचे हैं, जिससे आईपीओ की राशि बढ़ गई है। 

कंपनी ने कहा कि आईपीओ प्रक्रिया के तहत 45 करोड़ अतिरिक्त शेयरों की बिक्री की गई। इस कंपनी की बहुलांश हिस्सेदारी सरकार के पास है। कंपनी ने 11 दिसंबर को स्थानीय सऊदी तदावुल एक्सचेंज में कारोबार शुरू किया था।

कारोबार के दूसरे दिन सऊदी अरामको कंपनी का शेयर 10 डॉलर प्रति शेयर पर पहुंच गया था। इससे अरामको का बाजार पूंजीकरण 2,000 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे वह बड़ी आसानी से दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई। अतिरिक्त शेयरों की बिक्री का मतलब है कि अरामको ने सार्वजनिक रूप से अपने 1.7 प्रतिशत शेयर बेचे हैं। अतिरिक्त शेयरों की बिक्री से पहले ही अरामको का आईपीओ दुनिया की सबसे बड़ी शेयर बिक्री बन चुका था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा