1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. SBI ने SBICards के IPO के लिए अपने 4% शेयर बेचने को दी मंजूरी, 8000 करोड़ रुपए जुटाने की है योजना

SBI ने SBICards के IPO के लिए अपने 4% शेयर बेचने को दी मंजूरी, 8000 करोड़ रुपए जुटाने की है योजना

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 14, 2019 07:17 pm IST,  Updated : Nov 14, 2019 07:17 pm IST

2017 में जब कार्लयल फाइनेंशियल इन्वेस्टर के तौर पर कारोबार में शामिल हुआ था, जब एसबीआई कार्ड की मार्केट वैल्यू 8,000 करोड़ रुपए थी।

SBI board approved to sell 4pc stake in sbi card’s IPO- India TV Hindi
SBI board approved to sell 4pc stake in sbi card’s IPO

नई दिल्‍ली। भारतीय स्‍टेट बैंक (एसबीआई) के सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर्स की एग्‍जीक्‍यूटिव कमेटी ने गुरुवार को आयोजित हुई अपनी बैठक में एसबीआई कार्ड में एसबीआई 4 प्रतिशत हिस्‍सेदारी आईपीओ के जरिये बेचने को मंजूरी दे दी है। इसके तहत बैंक अपने 3,72,93,371 शेयरों की बिक्री करेगा। इसके लिए बाजार नियामक सेबी, भारत सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक और अन्‍य संबंधित विभाग और प्राधिकरणों से मंजूरी ली जाएगी।

एसबीआई की योजना एसबीआई कार्ड में अपनी मामूली हिस्‍सेदारी बेचकर बाजार से 8,000 करोड़ रुपए जुटाने की है। एसबीआई कार्ड की मार्केट वैल्‍यू 57,000 करोड़ रुपए है।

sbi card
sbi card

एसबीआई कार्ड एक संयुक्‍त उपक्रम है, जहां एसबीआई की हिस्‍सेदारी 74 प्रतिशत है। शेष 26 प्रतिशत हिस्‍सेदारी कार्लयल के पास है। आने वाले आईपीओ में कार्लयल भी अपनी हिस्‍सेदारी बेच सकती है।

2017 में जब कार्लयल फाइनेंशियल इन्‍वेस्‍टर के तौर पर कारोबार में शामिल हुआ था, जब एसबीआई कार्ड की मार्केट वैल्‍यू 8,000 करोड़ रुपए थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा