1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. SBI ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, बचत खाते की जमा दरों में की कटौती

SBI ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, बचत खाते की जमा दरों में की कटौती

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jul 31, 2017 01:33 pm IST,  Updated : Jul 31, 2017 02:50 pm IST

देश के सबसे बड़े बैंक SBI के सेविंग्‍स अकाउंट होल्‍डर्स के लिए बुरी खबर है। SBI ने 1 करोड़ रुपए से कम के डिपॉजिट पर जमा दरों में आधी फीसदी की कटौती की है।

SBI ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, बचत खाते की जमा दरों में की 0.5% की कटौती- India TV Hindi
SBI ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, बचत खाते की जमा दरों में की 0.5% की कटौती

नई दिल्‍ली। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) के सेविंग्‍स अकाउंट होल्‍डर्स के लिए बुरी खबर है। SBI ने 1 करोड़ रुपए से कम के डिपॉजिट पर जमा दरों में आधी फीसदी की कटौती की है। पहले जहां सेविंग्‍य अकाउंट में जमा 1 करोड़ रुपए से कम के डिपॉजिट पर 4 फीसदी का ब्‍याज मिलता था वह अब घट कर 3.5 फीसदी रह गया है। सेविंग्‍स अकाउंट की जमा दरों में SBI द्वारा की गई इस कटौती के बाद जल्‍द ही दूसरे बैंक भी अब इसमें कमी करेंगे। हालांकि, SBI ने कहा है कि सेविंग्‍स बैंक डिपॉजिट 1 करोड़ रुपए से अधिक होने पर 4 फीसदी का ब्‍याज मिलना जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें : ठप हुई इनकम टैक्‍स विभाग की वेबसाइट, रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख बढ़ सकती है आगे

SBI ने कहा है कि नोटबंदी के बाद से करेंट अकाउंट और सेविंग्स अकाउंट भारी मात्रा में पैसे निकाले जा रहे हैं। इसलिए, सेंविंग्‍स अकाउंट के डिपॉजिट रेट में कमी से बैंक फंड का मार्जिनल कॉस्‍ट बरकरार रखते हुए वर्तमान स्‍तर पर कर्ज देना जारी रख सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि SBI के लगभग 90 फीसदी सेविंग्‍स अकाउंट में बैलेंस 1 करोड़ रुपए से कम है।

यह भी पढ़ें : 2015-16 में जाली नोट और काली कमाई के दोगुने मामले आए सामने, 562 करोड़ रुपये किए गए जब्त

SBI की इस घोषणा के बाद शेयरों में 3 फीसदी तक का उछाल देखा गया। विश्‍लेषकों का कहना है कि सेविंग्‍स बैंक अकाउंट की डिपॉजिट दरों में कटौती करने से बैंक को अपना मार्जिन बरकरार रखने में मदद मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा