1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एसबीआई ने कई गुना बढ़ाया मिनिमम बैलेंस लिमिट, अकाउंट में 5000 रुपए मेनटेन नहीं करने पर वसूलेगा 100 रुपए तक जुर्माना

एसबीआई ने कई गुना बढ़ाया मिनिमम बैलेंस लिमिट, अकाउंट में 5000 रुपए मेनटेन नहीं करने पर वसूलेगा 100 रुपए तक जुर्माना

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 06, 2017 07:41 pm IST,  Updated : Mar 06, 2017 07:51 pm IST

एसबीआई ने मिनिमम बैलेंस की लिमिट को कई गुना बढ़ा दिया है। एक अप्रैल से आपको अपने अकाउंट में कम से कम 5,000 रखना होगा नहीं तो 100 रुपए तक जुर्माना लगेगा।

एसबीआई ने कई गुना बढ़ाया मिनिमम बैलेंस लिमिट, अकाउंट में 5000 रुपए मेनटेन नहीं करने पर वसूलेगा 100 रुपए तक जुर्माना- India TV Hindi
एसबीआई ने कई गुना बढ़ाया मिनिमम बैलेंस लिमिट, अकाउंट में 5000 रुपए मेनटेन नहीं करने पर वसूलेगा 100 रुपए तक जुर्माना

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने सेविंग अकाउंट के लिए मिनिमम बैलेंस की लिमिट को कई गुना बढ़ा दिया है। एक अप्रैल से आपको अपने अकाउंट में कम से कम 5,000 (मंथली एवरेज बैलेंस) रुपए रखना होगा, नहीं तो बैंक 100 रुपए तक जुर्माना वसूलेगा। हालांकि, मिनिमम बैलेंस और जुर्माने की रकम मेट्रो, अर्बन, सेमी-अर्बन और रूरल क्षेत्रों में अलग-अलग है। बैंक के इस फैसले का असर 31 करोड़ खाता धारको पर होगा।

20 से 100 रुपए तक देना होगा जुर्माना     

  • एक अप्रैल से सबीआई और उसके 5 एसोसिएट बैंकों के खाता धारकों को नए नियम के हिसाब से अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखना होगा।
  • ऐसा नहीं करने पर बैंक 20 रुपए (ग्रामीण ब्रांच) से 100 रुपए (मेट्रो शहरों) तक जुर्माना वसूलेगा।
  • वर्तमान में देशभर में बिना चेक वाले अकाउंट 500 और चेक वाले अकाउंट के लिए 1,000 मंथली एवरेज बैलेंस रखना जरूरी है।

क्षेत्रों के आधार पर मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी  

  • देश के सबसे बड़े बैंक ने क्षेत्रों के आधार पर मंथली एवरेज बैलेंस (एमएबी) फिक्स किया है।
  • इसमें मेट्रो, अर्बन, सेमी-अर्बन और रूरल शामिल है।
  • नया नियम अगले वित्त वर्ष के शुरुआत से लागू होगा।
  • मेट्रो ब्रांच के खाता धारकों के लिए मिनिमम बैलेंस 5000 रुपए रखना जरूरी।
  • मिनिमम बैलेंस मेनटेन नहीं करने पर 50 से 100 रुपए जुर्माना।
  • अर्बन ब्रांच में आपका अकाउंट है तो 3,000 रुपए एमएबी रखना होगा।
  • बैंक सेमी-अर्बन के लिए 2,000 रुपए मिनिमम बैलेंस फिक्स किया है।
  • रूरल क्षेत्रों के लिए मिनिमम बैलेंस 1,000 है।
  • मिनिमम बैलेंस मेनटेन नहीं करने पर 20 से 50 रुपए का जुर्माना लगेगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा