1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेबी का कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना शुरू करने पर विचार, NPS के तहत 50,000 की बचत पर अतिरिक्त कर लाभ

सेबी का कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना शुरू करने पर विचार, NPS के तहत 50,000 की बचत पर अतिरिक्त कर लाभ

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 13, 2016 05:32 pm IST,  Updated : May 13, 2016 05:50 pm IST

कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए बाजार नियामक SEBI ने अपने स्थायी कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना (एनपीएस) शुरू करने की योजना बनाई है।

SEBI शुरू करेगा कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना, NPS में 50,000 की बचत पर अतिरिक्त टैक्‍स लाभ- India TV Hindi
SEBI शुरू करेगा कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना, NPS में 50,000 की बचत पर अतिरिक्त टैक्‍स लाभ

नई दिल्ली। कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए बाजार नियामक SEBI ने अपने स्थायी कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना (एनपीएस) शुरू करने की योजना बनाई है। सूत्रों के मुताबिक एनपीएस के तहत इस योजना को पेश करने का फैसला अगले सप्ताह भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक में रखा जाएगा। फिलहाल नियामक की कोई पेंशन योजना नहीं है। हालांकि, SEBI अपने कर्मचारियों को भविष्य निधि कोष (पीएफ) की सुविधा प्रदान करता है।

प्रस्ताव के तहत मौजूदा कर्मचारियों को पीएफ या एनपीएस में से कोई एक चुनने का विकल्प दिया जाएगा। यदि कोई कर्मचारी एनपीएस का विकल्प चुनता है तो वह भविष्य निधि कोष का सदस्य भी रह सकता है। उसकी पीएफ खाते में जो राशि होगी उसे भविष्य निधि कोष द्वारा उसकी सेवानिवृत्ति अथवा राशि के नए एनपीएस खाते में स्थानांतरित होने तक व्यवस्थित किया जाता रहेगा।

पीएफआरडीए (पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकार) एनपीएस का नियमन करता है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार और निजी संगठन तथा असंगठित क्षेत्रों के कर्मचारी इस योजना के अंशधारक हैं। एनपीएस के तहत कर्मचारियों को इस साल से 50,000 रुपए की बचत पर अतिरिक्त टैक्‍स लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- सेबी ने सनप्लांट बिजनेस के पूर्व निदेशकों से निवेशकों का पैसा लौटाने को कहा, अवैध रूप से जुटाया था धन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा