1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पैनकार्ड की 11 संपत्तियों की नीलामी करेगा सेबी, आरक्षित मूल्य 260 करोड़ रुपए किया तय

पैनकार्ड की 11 संपत्तियों की नीलामी करेगा सेबी, आरक्षित मूल्य 260 करोड़ रुपए किया तय

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 22, 2018 03:47 pm IST,  Updated : Feb 22, 2018 03:48 pm IST

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) अगले महीने पैनकार्ड क्लब और उसके दिवंगत चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक की 11 संपत्तियों की नीलामी करेगा।

pancard club- India TV Hindi
pancard club

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) अगले महीने पैनकार्ड क्लब और उसके दिवंगत चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक की 11 संपत्तियों की नीलामी करेगा। इन संपत्तियों का कुल आरक्षित मूल्य 260 करोड़ रुपए रखा गया है। बाजार नियामक को कंपनी से निवेशकों के 7,000 करोड़ रुपए की वसूली करनी है। 

ये उन 22 संपत्तियों से अलग है, जिनकी नीलामी दिसंबर से फरवरी के दौरान की गई है। इनके लिए सामूहिक आरक्षित मूल्य 552 करोड़ रुपए था। सेबी ने आज जारी नोटिस में कहा कि एसबीआई कैपिटल मार्केट पैनकार्ड क्लब की 10 संपत्तियों तथा उसके दिवंगत सीएमडी सुधीर मोरावेकर की एक संपत्ति की 21 मार्च को नीलामी करेगा। इनके लिए आरक्षित मूल्य 259.48 करोड़ रुपए है। 

जिन संपत्तियों की नीलामी की जानी है उनमें गोवा, महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा में एक चार सितारा होटल, रिजॉर्ट, जमीन का टुकड़ा, कार्यालय स्थल और दुकानें शामिल हैं। 

पैनकार्ड क्लब ने 2002-03 से 2013-14 के दौरान 51,55,516 निवेशकों से 7,035 करोड़ रुपए जुटाए थे। यह राशि गैरकानूनी सामूहिक निवेश योजनाओं (सीआईएस) के जरिये जुटाई गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा