1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेबी बेचने जा रही है सहारा समूह की उत्‍तराखंड में 82 एकड़ जमीन, 28 जुलाई को होगी ई-नीलामी

सेबी बेचने जा रही है सहारा समूह की उत्‍तराखंड में 82 एकड़ जमीन, 28 जुलाई को होगी ई-नीलामी

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 04, 2017 05:27 pm IST,  Updated : Jul 05, 2017 02:10 pm IST

पूंजी बाजार नियामक सेबी संकटग्रस्‍त सहारा समूह से धन वसूली के प्रयासों के तहत उसकी उत्‍तराखंड में स्थित संपत्ति की 28 जुलाई को नीलामी करेगा।

सेबी बेचने जा रही है सहारा समूह की उत्‍तराखंड में 82 एकड़ जमीन, 28 जुलाई को होगी ई-नीलामी- India TV Hindi
सेबी बेचने जा रही है सहारा समूह की उत्‍तराखंड में 82 एकड़ जमीन, 28 जुलाई को होगी ई-नीलामी

मुंबई। पूंजी बाजार नियामक सेबी संकटग्रस्‍त सहारा समूह से धन वसूली के प्रयासों के तहत उसकी उत्‍तराखंड में स्थित संपत्ति की 28 जुलाई को नीलामी करेगा। इसका रिजर्व प्राइस 223 करोड़ रुपए तय किया गया है।

मंगलवार को जारी एक सार्वजनिक सूचना में सेबी ने कहा है कि उत्‍तराखंड में सहारा के स्‍वामित्‍व वाली 82.93 एकड़ जमीन, जो हरिद्वारा में बहादराबाद और रानीपुर गांव में स्थित है, की ई-नीलामी के आयोजन की जिम्‍मेदारी एसबीआई कैपिटल मार्केट्स को सौंपी गई है।

सूचना में कहा गया है, सेबी इच्‍छुक बोलीदाताओं से रिजर्व प्राइस की 25 प्रतिशत बयाना राशि के साथ बोली आमंत्रित करता है। इस राशि का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट/पे ऑर्डर/आरटीजीएस/एनईएफटी के जरिये सेबी-सहारा रिफंड एकाउंट में किया जा सकता है। सेबी ने कहा है कि 82.93 एकड़ जमीन में से 1.36 एकड़ जमीन का अधिग्रहण नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने कर लिया है। सूचना में कहा गया है कि 1.36 एकड़ जमीन के मूल्‍यांकन के बराबर राशि नीलामी के सफल बोलीदाता की बोली की राशि के अंतिम भुगतान में से कम कर दी जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा सहारा से धन वसूलने के लिए कुछ संपत्तियों की नीलामी का आदेश मिलने के बाद सेबी ने एसबीआई कैपिटल मार्केट्स और एचडीएफसी रियल्‍टी को सहारा ग्रुप की तमाम जमीन की नीलामी के लिए नियुक्‍त किया है। पिछले साल नवंबर में सेबी ने सहारा की पांच जमीन सं‍पत्तियों की ई-नीलामी की थी, जिनका रिजर्व प्राइस 130 करोड़ रुपए था।

जेल में दो साल बिताने के बाद सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय वर्तमान में पैरोल पर बहार हैं। सेबी के साथ लंबे समय से चले आ रहे विवाद के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उन्‍हें जेल भेजा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा