1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण 99,994 करोड़ रुपए बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण 99,994 करोड़ रुपए बढ़ा

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 02, 2019 12:12 pm IST,  Updated : Jun 02, 2019 01:28 pm IST

सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण (एम-कैप/Market capitalization) पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 99,994.06 करोड़ रुपए बढ़ा।

sensex top 10 companies Market capitalization increased by 99994 crore rupees- India TV Hindi
sensex top 10 companies Market capitalization increased by 99994 crore rupees

नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण (एम-कैप/Market capitalization) पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 99,994.06 करोड़ रुपए बढ़ा। सर्वाधिक लाभ में टाटा कंल्सटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 55,235.1 करोड़ रुपए बढ़कर 8,24,342.63 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 14,333.73 करोड़ रुपए बढ़कर 6,60,795.95 करोड़ रुपए और इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 11,970.87 करोड़ रुपए उछलकर 3,21,924.71 करोड़ रुपए रहा। 

कोटक महिंद्रा का एम-कैप 1,116.72 करोड़ रुपए बढ़ा

एचडीएफसी की बाजार हैसियत 9,538.27 करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 3,75,774.07 करोड़ रुपए और हिंदुस्तान यूनि लीवर (HUL) का बाजार पूंजीकरण 7,799.37 करोड़ बढ़कर 3,86,449.46 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। कोटक महिंद्रा का बाजार पूंजीकरण 1,116.72 करोड़ रुपए बढ़कर 2,90,098.18 करोड़ रुपए हो गया। वहीं, इस रुख के उलट आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 14,097.4 करोड़ रुपए गिरकर 3,41,586.77 करोड़ रुपए और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 5,197.06 करोड़ गिरकर 2,73,072.28 करोड़ रुपए पर आ गया। 

रिलायंस, एसबीआई का भी एम-कैप घटा

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का पूंजीकरण 4,452.13 करोड़ रुपए लुढ़ककर 8,42,933.64 करोड़ रुपए और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 1,829.54 करोड़ रुपए गिरकर 3,14,637.18 करोड़ रुपए पर आ गया। शीर्ष दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले पायदान पर रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईटीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई का स्थान रहा। साप्ताहिक आधार पर, सेंसेक्स 279.4 अंक बढ़त के साथ शुक्रवार को 39,714.20 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा