1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सर्विस सेक्‍टर की वृद्धि दर दिसंबर में 10 महीने के उच्चतम स्तर पर, मैन्‍युफैक्‍चरिंग रहा प्रभावित

सर्विस सेक्‍टर की वृद्धि दर दिसंबर में 10 महीने के उच्चतम स्तर पर, मैन्‍युफैक्‍चरिंग रहा प्रभावित

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 06, 2016 02:52 pm IST,  Updated : Jan 06, 2016 03:03 pm IST

भारत का सर्विस सेक्‍टर, नए कारोबारी ऑर्डर में उल्लेखनीय बढ़ोत्‍तरी के मद्देनजर दिसंबर में 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया

सर्विस सेक्‍टर की वृद्धि दर दिसंबर में 10 महीने के उच्चतम स्तर पर, मैन्‍युफैक्‍चरिंग रहा प्रभावित- India TV Hindi
सर्विस सेक्‍टर की वृद्धि दर दिसंबर में 10 महीने के उच्चतम स्तर पर, मैन्‍युफैक्‍चरिंग रहा प्रभावित

नई दिल्‍ली। भारत का सर्विस सेक्‍टर, नए कारोबारी ऑर्डर में उल्लेखनीय बढ़ोत्‍तरी के मद्देनजर दिसंबर में 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया लेकिन मैन्‍युफैक्‍चरिंग क्षेत्र में नरमी के बीच अर्थव्यवस्था की स्थिति नाजुक बनी रही। यह बात एक सर्वेक्षण में कही गई है। नए ऑर्डर के मद्देनजर निक्केइ कारोबारी गतिविधि सूचकांक दिसंबर में 53.6 के 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जो नवंबर में 50.1 पर था। दिसंबर में निजी क्षेत्र के उत्पादन की वृद्धि आम तौर पर सेवा क्षेत्र से प्रेरित रही क्योंकि अक्टूबर 2013 से पहली बार मैन्‍युफैक्‍चरिंग उत्पादन घटा है।

सर्वेक्षण तैयार करने वाली संस्था मार्किट की अर्थशास्त्री, पॉलियाना डी लीमा ने कहा कि भारत के निजी क्षेत्र की वृद्धि 2015 के अंत में फिर से वृद्धि के दायरे में वापस आ गई। इस बीच मैन्‍युफैक्‍चरिंग एवं सर्विस सेक्‍टर का आकलन करने वाली मौसमी तौर पर समायोजित निक्केइ भारत मिश्रित पीएमआई उत्पाद सूचकांक दिसंबर मं 51.6 पर रहा, जो नवंबर में 50.2 पर था।  इधर मैन्‍युफैक्‍चरिंग क्षेत्र का उत्पादन दिसंबर में 28 महीने के न्यूनतम स्तर पर आ गया और यह दो साल से अधिक समय में पहली बार हुआ संकुचन था। ऐसा नए ऑर्डर में भारी गिरावट और चेन्नई में भारी बारिश से उत्पादन को होने वाले नुकसान के मद्देनजर हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा