1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 143 और निफ्टी 54 अंक गिरकर हुए बंद

लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 143 और निफ्टी 54 अंक गिरकर हुए बंद

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 12, 2016 05:03 pm IST,  Updated : Jan 12, 2016 06:26 pm IST

शेयर बाजार मंगलवार को लाल निशान में रहे। सेंसेक्स 143.01 अंकों की गिरावट के साथ 24,682.03 पर और निफ्टी 53.55 अंकों की गिरावट के साथ 7,510.30 पर बंद हुआ

लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 143 और निफ्टी 54 अंक गिरकर हुए बंद- India TV Hindi
लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 143 और निफ्टी 54 अंक गिरकर हुए बंद

नई दिल्ली: देश के शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट का रुख रहा। बीएसई और एनएसई दोनों ही लाल निशान में बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 143.01 अंकों की गिरावट के साथ 24,682.03 पर और निफ्टी 53.55 अंकों की गिरावट के साथ 7,510.30 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 37.89 अंकों की तेजी के साथ 24,862.93 पर खुला और 143.01 अंकों या 0.58 फीसदी गिरावट के साथ 24,682.03 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,882.30 के ऊपरी और 24,597.11 के निचले स्तर को छुआ।

यह भी पढ़ें- अधिक प्रीमियम से फसल बीमा योजना फेल, फसल खराब होने पर नहीं मिलता किसानों को पूरा पैसा

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 23.35 अंकों की तेजी के साथ 7,587.20 पर खुला और 53.55 अंकों या 0.71 फीसदी गिरावट के साथ 7,510.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,588.30 के ऊपरी और 7,487.80 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख रहा। मिडकैप 101.90 अंकों की गिरावट के साथ 10,785.79 पर और स्मॉलकैप 119.91 अंकों की गिरावट के साथ 11,476.93 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें- क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट से घबराया ओपेक, मार्च में बुलाई जाएगी आपात बैठक

बीएसई के दो सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.14 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.07 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे दूरसंचार (1.93 फीसदी), बैंकिंग (1.76 फीसदी), रियल्टी (1.51 फीसदी), वित्त (1.46 फीसदी) और आधारभूत सामाग्री (1.19 फीसदी)।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा