1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्‍स में बड़ी गिरावट, सेंसेक्‍स 317 अंक टूटकर 24,455 पर बंद

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्‍स में बड़ी गिरावट, सेंसेक्‍स 317 अंक टूटकर 24,455 पर बंद

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 15, 2016 04:55 pm IST,  Updated : Jan 15, 2016 04:55 pm IST

शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 317.93 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्‍स में बड़ी गिरावट, सेंसेक्‍स 317 अंक टूटकर 24,455 पर बंद- India TV Hindi
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्‍स में बड़ी गिरावट, सेंसेक्‍स 317 अंक टूटकर 24,455 पर बंद

नई दिल्‍ली। एशियन बाजारों में गिरावट और घरेलू कंपनियों के कमजोर वित्‍तीय नतीजों की आशंका के चलते शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों में एक फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट आई है। शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 317.93 अंक या 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ 24,455.04 पर और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सूचकांक निफ्टी 99 अंक या 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ 7,437.80 पर बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 108.79 अंकों की मजबूती के साथ 24,881.76 पर खुला और 318 अंकों की गिरावट के साथ 24,455 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,913 के ऊपरी और 24,422 के निचले स्तर को छुआ। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.85 अंकों की बढ़त के साथ 7,561.65 पर खुला और 99 अंकों की गिरावट के साथ 7,438 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,567 के ऊपरी और 7,427 के निचले स्तर को छुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट का रुख देखने को मिला। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.68 फीसदी की गिरावट के साथ 10,344 पर पहुंचा। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी 3.13 फीसदी की गिरावट के साथ 10,782 पर पहुंच गया। चीन में अस्थिरता और तेल कीमतों में गिरावट की वजह से निवेशकों का भरोसा कमजोर बना हुआ है। यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्‍ट्रेशन की ओर से वॉकहार्ड को उसके वेस्‍टर्न इंडिया स्थित प्‍लांट के लिए नोटिस जारी किए जाने से इसके शेयर 16 फीसदी तक टूट गए। इतना ही नहीं देश की सबसे बड़ी उपभोक्‍ता उत्‍पादन बनाने वाली कंपनी हिंदुस्‍तान यूनीलिवर के कमजोर वित्‍तीय नतीजों की वजह से भी इसके शेयरों में 2.9 फीसदी की गिरावट आई है। एसबीआई के शेयरों में 6.5 फीसदी और गेल में 5.75 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

निफ्टी में वेदांता आज सबसे बड़ा लूजर रहा है। इसके शेयर 8.32 फीसदी गिरकर 72.75 रुपए के स्‍तर पर बंद हुए हैं। एनएसई को रिलायंस इंडस्‍ट्रीज से थोड़ा सहारा मिला, इसके शेयरों में एक फीसदी का उछाल आया है। गुरुवार को फॉरेन पोर्टफोलियो इन्‍वेस्‍टर्स ने 1221.97 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। अन्‍य एशियाई बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए। चीन का शंघाई कंपोजिट 3.55 फीसदी, निक्‍केई 0.54 फीसदी, हैंगसेंग 1.5 फीसदी और सिंगापुर 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा