एअर इंडिया एक्सप्रेस सूरत से शारजाह के बीच अपनी पहली उड़ान 16 फरवरी को शुरू करेगी। कंपनी बाद में खाड़ी देशों से अपनी उड़ान का विस्तार केरल के कन्नूर में भी करेगी। एअर इंडिया एक्सप्रेस सार्वजनिक क्षेत्र की एअर इंडिया की सस्ती अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा देने वाली इकाई है। इस मार्ग पर कंपनी बोइंग 737-800 एनजी विमान को लगाएगी।
Related Stories
कंपनी ने एक बयान में बताया कि सोमवार और शनिवार को यह उड़ान शारजाह से शाम सात बजकर 35 मिनट पर उड़ान भरेगी और रात 11 बजकर 45 मिनट पर सूरत पहूचेगी। वहीं सूरत से यह उड़ान मंगलवार और रविवार को रात साढ़े बारह बजे रवाना होगी और रात के सवा दो बजे शारजाह पहुंचेगी।
गर्मियों में यह उड़ान सप्ताह में चार दिन होगी। एअर इंडिया एक्सप्रेस की यह भारत और खाड़ी देशों के बीच 47वीं सीधी उड़ान है।