1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकारी विमानन कंपनी पर 48000 करोड़ का कर्ज, प्रभु ने कहा एयर इंडिया एक विरासती समस्या

सरकारी विमानन कंपनी पर 48000 करोड़ का कर्ज, प्रभु ने कहा एयर इंडिया एक विरासती समस्या

 Published : Aug 23, 2018 12:51 pm IST,  Updated : Aug 23, 2018 12:51 pm IST

एयर इंडिया की स्थिति में सुधार के लिये किये जा रहे सरकार के प्रयासों के बीच नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि एयर इंडिया ‘भारी कर्ज’ बोझ से जूझ रही है।

Air India- India TV Hindi
Air India

नई दिल्ली। एयर इंडिया की स्थिति में सुधार के लिये किये जा रहे सरकार के प्रयासों के बीच नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि एयर इंडिया ‘भारी कर्ज’ बोझ से जूझ रही है। उसकी विरासती समस्याओं से भी निपटने की जरूरत है। घाटे में चल रही एयर इंडिया पर 48,000 करोड़ रुपये से अधिक कर्ज होने का अनुमान है। मई में सरकार ने इसके रणनीतिक विनिवेश की कोशिश की थी जो विफल रही।

सुरेश प्रभु ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘एयर इंडिया एक विरासती समस्या है। एयर इंडिया का कर्ज असहनीय है, एयर इंडिया को छोड़िये कोई भी इसके कर्ज से नहीं निपट सकता। किसी भी विमानन कंपनी के लिए इतने कर्ज के साथ सेवा देना संभव नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि इसकी विरासती समस्याओं से कैसे निपटा जाए उसके लिए तौर तरीकों पर विचार करने की जरूरत है।

वर्ष 2007 में इंडियन एयरलाइंस का विलय होने के बाद से एयर इंडिया लगातार घाटे का सामना कर रही है। लेखापरीक्षित आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2016- 17 में एयर इंडिया पर कुल मिलाकर 47,145.62 करोड़ रुपये का घाटा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा