1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मुंबई में 24 घंटे कर सकेंगे शॉपिंग? राज्य सरकार ने विधानसभा में पेश किया नया बिल

मुंबई में 24 घंटे कर सकेंगे शॉपिंग? राज्य सरकार ने विधानसभा में पेश किया नया बिल

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 12, 2017 12:55 pm IST,  Updated : Aug 12, 2017 12:55 pm IST

24 घंटे शॉपिंग का रास्ता खुल जाएगा। अभी तक मुंबई में दुकानें रात को 10 बजे, वाणिज्यिक संस्थान रात 9.30 बजे और रेस्टोरेंट्स रात को 12.30 बजे बंद होते हैं।

मुंबई में 24 घंटे कर सकेंगे शॉपिंग? राज्य सरकार ने विधानसभा में पेश किया नया बिल- India TV Hindi
मुंबई में 24 घंटे कर सकेंगे शॉपिंग? राज्य सरकार ने विधानसभा में पेश किया नया बिल

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 घंटे शॉपिंग करने का विकल्प मिल सकता है। राज्य सरकार ने विधानसभा में एक बिल पेश किया है जिसमें   सभी दुकानों को हफ्ते में सातों दिन और दिन में 24 घंटे खुले रहने का अधिकार दिए जाने की बात है। अगर बिल पास हो जाता है तो मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में 24 घंटे शॉपिंग का रास्ता खुल जाएगा। अभी तक मुंबई में दुकानें रात को 10 बजे, वाणिज्यिक संस्थान रात 9.30 बजे और रेस्टोरेंट्स रात को 12.30 बजे बंद होते हैं।

दुकानों और मॉल्स को ई-कॉमर्स कंपनियों की तरफ से कारोबार में मिल रही कड़ी टक्कर को देखते हुए इस बिल को पेश किया जा रहा है। बिल पास होने के बाद दुकानें और शॉपिंग माल्स ई-कॉमर्स कंपनियों से प्रतिसपर्धा कर सकेंगे। इस बिल के दायरे में दुकानें ही नहीं बल्कि रेसिडेंशियल होटल, रेस्टोरेंट, थिएटर और ऐसी जगहें जहां पब्लिक इकट्टा होती है, सभी शामिल हैं।

महाराष्ट्र शॉप्स एंड ईस्टाब्लिशमेंट्स बिल 2017 नाम के इस बिल में महिलाओं को रात की शिफ्ट यानि रात 9.30 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक काम करने का अधिकार भी दिया जा रहा है। हालांकि महिलाओं की नाइट शिफ्ट के लिए उनकी सहमति जरूरी है साथ में कंपनी को सुरक्षा का अधिकार भी देना होगा। बिल के मुताबिक कर्मचारियों और वर्कर्स से अधिकतम 9 घंटे काम लिया जा सकेगा और किसी वर्कर से अगर ओवर टाइम लिया जाता है तो उसको उस काम के लिए दिहाड़ी के मुकाबले दोगुना पैसे देने होंगे। साथ में वर्कर्स को हफ्ते मे एक छुट्टी, पेड लीव, मेट्रिनिटी लीव, कैंटीन और क्रेच की सुविधा भी देनी पड़ेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा